हम सभी एक ऐसे दौर में इस समय रह रहे हैं, जहां पर क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता हैं और खिलाड़ियों को भगवान की तरह। इस खेल की पॉपुलेरिटी को देखते हुए हम यह भूल जाते हैं, कि इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी भी एक इंसान हीं हैं, जिनका व्यक्तिव इस खेल के इतर भी हैं।
आम लोगों की तरह ये खिलाड़ी भी अपने निज़ी जीवन में भी कई गलितयां करते हैं, जिसका खामियांज़ा उन्हें बड़े स्तर पर भी भुगतना पड़ा जाता हैं, जिसमें मैच फिक्सिंग से लेकर मैदान के बाहर भी विवाद शामिल हैं। खेल के अलावा भी कई खिलाड़ियों के स्कैंडल काफी तेज़ी से सुर्खियां बने जिसमें आज हम आपको क्रिकेट फील्ड से जुड़े 12 सेक्स स्कैंडल के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – शेन वार्न
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रिकेट इतिहास के दिग्गज़ लेग स्पिनर और ऑस्ट्रेलियन टीम के सदस्य रहे शेन वार्न हैं, जिन्हें स्कैंडल का किंग भी कहा जाता था। ब्रिटिश नर्स डोना राइट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी हो या फिर 25 साल की दो मॉडल के साथ हैम्पशायर का इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में मिडलसेक्स के खिलाफ साल 2006 में मैच से पहले पकड़ा जाना। इसके अलावा मेलबर्न स्ट्रिपर के साथ मजे करना और एक्सट्रा मेरेटियल अफेयर होना। साल 2011 के इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शेन वार्न ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ को स्टेडियम में सभी के सामने किस किया था। वार्न की इन करतूतों के कारण वह लगातार खबरो में बने रहते थे, जिसमें साल 2006 में उनका एक सेक्स एपिसोड़ भी सभी के सामने आया था, जिसने इस खिलाड़ी के जीवन में काफी विवाद भी खड़ा किया था।
2 – क्रिस गेल
क्रिस गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान के अंदर और बाहर सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच ही लेते हैं। अपनी इसी पर्सनालिटी के कारण उन्हें पार्टी एनिमल भी कहा जाता है, जिस कारण वह लिस्ट से बाहर नहीं जा सकते हैं। जमैका इस खिलाड़ी को साल 2012 में हुए आईसीसी टी20 विश्वकप में श्रीलंका के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रूम में देखा गया था। वेस्टइंडीज़ टीम के बॉडीगार्ड्स ने तत्काल जांच करते हुए उस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया था। गेल एक मजाकियां किस्म के इंसान हैं, इस कारण बिग बैश लीग के एक सीज़न के दौरान ऑस्ट्रेलियन एंकर मेल मेक्लौगिन के सवाल पर भी उन्होंने काफी विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर मीडिया में काफी बखेड़ा भी खड़ा हो गया था।
वहीं साल 2015 में भी एक महिला इंटरव्यूवर से भी गेल ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
3 – इयान बॉथम
अभी तक क्रिकेट के खेल में सबसे शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहने वाले सर इयान बॉथम मैदान के बाहर उस तरह के इंसान नहीं थे, जो खेल के दौरान होते थे। बॉथम ने अपनी पत्नी को धोखा दिया जो नहीं देना चाहिए था। बॉथम का एक ऑस्ट्रेलियन महिला के साथ अफेयर था, जो एक रेस्त्रां में काम करती थी, वैसे बॉथम के अफेयर कई महिलाओं के साथ रहे हैं, लेकिन जिस अफेयर ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वह 1980 के दशक में मिस बारबाडोस लिंडे फील्ड के साथ था, जो लम्बे समय तक कई अखबारों के लिए किसी स्कैंडल से कम नहीं था।
4 – केविन पीटरसन
साउथ अफ्रीका में जन्म लेने वाले और इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले केविन पीटरसन का करियर भी विवादो से काफी घिरा रहा जिसमें फील्ड के अंदर और बाहर दोनों ही जगह उनकी आलोचना समय-समय पर देखने को मिली। पीटरसन का वानेसा निम्मो के साथ रिलेशनशिप था, जिसमें उन्होंने एक मैसेज के जरिए उस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया जिसके बाद निम्मो ने अपना गुस्सा पब्लिक में निकालते हुए एक आपत्तिजनक बयान दिया उन्होंने केविन को लेकर कई तरह के आरोप लगाये।
5 – शाहिद आफरीदी
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रहने वाले शाहिद आफरीदी का फैन फालोइंग काफी थी, जिसमें महिला फैन अधिक थी। पाकिस्तान टीम के साथ सिंगापुर में एक टूर्नामेंट में जाने से पहले आफरीदी अपनी टीम के साथी खिलाड़ी हसन रजा और अतीक उर जमान के साथ कराची के होटल में कुछ युवा महिलाओं के साथ पकड़े गए थे। जिसके बाद खिलाड़ियों ने कहा कि वह इन्हें नहीं जानते और वह इनका ऑटोग्राफ लेने के लिए आयी थी, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों के बाद में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम से बाहर निकाल दिया था।
6 – हर्शल गिब्स
यदि आप क्रिकेट को फालो करते हैं और हर्शल गिब्स के नाम को अच्छी तरह से जानते हैं, तो इस लिस्ट में उनका नाम देखकर आपको अधिक आश्चर्य नहीं हुआ होगा, क्योंकि गिब्स की जिस तरह की पर्सनालिटी हैं वह क्रिकेट के बैड बॉय ग्रुप में अपनी जगह आसानी से बना सकते हैं। गिब्स की ऑटोबायोग्राफी टू दी प्वाइंट में उनके जीवन में काफी सारे राज खुले जिसमें सेक्स लाइफ को लेकर भी जिक्र हैं। साल 1999 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच से जुडे एक प्रकरण के बारे में गिब्स ने बताया कि, मुझे पता था, कि मैं शतक लगाने वाला हूं लेकिन इसके बावजूद मेरे बेड पर लेटी लड़की ने मुझे काफी प्रेरणा दी। वह एक होटल में काम करती है, जहां पर मेरी उससे दोस्ती हुई और मुझे लगा कि वह मेरे लिए एक लकी चार्म हैं।
इसके अलावा एक और प्रकरण के बारे में इस किताब में खुलासा करते हुए गिब्स ने बताया कि साल 1997-98 के ऑस्ट्रेलियन दौरे के दौरान टीम के कुछ खिलाड़ियों ने एक खूबसूरत लड़की को देखा जिसके बाद उन्होंने उसे ज्वाइन करने के लिए पूछा और उस लड़की ने बाद में बताया कि वह एक स्ट्रिपर हैं।
7 – माइक गैटिंग
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और शेन वार्न की बॉल ऑफ दी सेंचुरी पर शिकार होने वाले माइक गैटिंग भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। गैटिंग को लेकर मीडिया में एक खबर छपी थी, जिसमें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ट्रेंटब्रिज टेस्ट मैच के दौरान उनके होटल रूम में लौसी सिम्पमन को देखा गया था, जो एक बार में काम करती थी। गैटिंग ने अपने उपर लगे इन सभी आरोपों को इंग्लैंड क्रिकेट के प्रमुखों के सामने जवाब देते हुए खारिज़ कर दिया था।
8 – मोहम्मद अकरम और सकलैन मुश्ताक
साउथ अफ्रीका के एक लोकल स्ट्रिप क्लब 69 में जाना पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी मोहम्मद अकरम और सकलैन मुश्ताक के लिए जाना काफी महंगा साबित हुआ। साल 1998 में पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थी जब यह घटना हुई जिसमें ऐसे भी खबरे आयी थी अकरम और मुश्ताक की स्ट्रिप क्लब में लडाई भी हुई थी।
9 – डारेल टफी
न्यूज़ीलैंड टीम के तेज़ गेंदबाज़ डारेल टफी जो इस समय 40 साल की उम्र को पार कर चुके हैं, वह इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जिसमें साल 2005 की मार्च में टफी को सेक्स कर रहे थे, जिसमें उनकी क्लिप 2 इंग्लिश टूरिस्ट ने बना ली थी, जिसमें टफी 23 साल की क्राइस्चर्च की सेल्स रिप्रिजेंटिव के साथ थे। इस घटना के बारे में जैसे ही सभी को पता चला तो दोनों ही टूरिस्ट गायब हो गए और उस लड़की ने भी कह दिया कि वह टफी से कभी नहीं मिली।
10 – आंद्रे नेल
पूर्व दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ आंद्रे नेल भी अपनी जगह इस लिस्ट में बना ली, जिसमें नेल ने शादीशुदा होने के बाद ब्लोंडे लाटवियन के साथ गुप्त संबंध बना लिया जिसाके बाद साल 2010 में जब उस महिला ने ऑनलाइन नेल के बारे में सर्च किया तो उसको इसका पता चला।
11 – असद रउफ
पाकिस्तान के अम्पायर और आईसीसी एलीट पैनल हिस्सा रहने वाले अम्पायर असद रउफ भी 21 साल की भारतीय मॉडल लीना कपूर के साथ अफेयर में रह चुके हैं, जिसमें रउफ ने संबंध भी बनायें हैं, जिसमें उन्होंने झासा दिया कि वह उससे शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई आपत्तिजनक तस्वीरे मिल जाएंगी इसको लेकर रउफ ने कहा कि वह मेरी एक फैनगर्ल थी औऱ 56 साल की उम्र में मैं कैसे किसी को शादी के लिए वादा कर सकता हूं।
12 – वेस्टइंडीज़ टीम
साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली वीबी सीरीज़ के दौरान वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम सेक्स एलीगेशन लगे थे, जब टीम को 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के स्पोंसर डिजीशल ने खिलाड़ियों पर गुस्सा निकालते हुए कहा था, कि उनके पास जितने लड़कियों के नम्बर हैं, उससे कम उनके रन हैं। इसको लेकर एक डॉक्यूमेंट जो सभी के सामने आया था, उसमें डीजिशल के एक प्रवक्ता रिचर्ड नोवल ने कहा था, कि ब्रिस्बेन में विंडीज़ के ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच होने से एकदिन पहले होटल में खिलाड़ियों के कमरों से महिलाओं की आवाजों को सुना गया रात में 1 बजे के करीब तक।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…