पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिला है, जिसमें अब कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलते हैं, जो आसानी से बड़े-बड़े शॉट खेलते हुए दिखते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग है, जहां से ऐसी प्रतिभायें घरेलू क्रिकेट की देखने को मिली हैं।
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स जिसने 3 बार इस ट्राफी को अपने नाम पर किया है, उनके खिलाफ किसी भी टीम के लिए जीत हासिल करना कभी आसान काम नहीं रहा है। इसके बावजूद आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों को सीएसके के खिलाफ रन बनाने में काफी मजा आता है और इसी कारण हम आपको इस आर्टिकल में टॉप 5 सीएसके के खिलाफ बाउंड्री मारने वाले बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – रॉबिन उथप्पा ( 54 चौके )
रॉबिन उथप्पा के बारे में सभी भारतीय क्रिकेट फैन अच्छी तरह से जानते हैं, कि वह एक आक्रामक खिलाड़ी हैं और उपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं। उथप्पा ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस, पुणे वारियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेल चुके हैं। वहीं आईपीएल में उथप्पा ने सीएसके के खिलाफ 20 पारियों में 54 चौके लगाए हैं।
4 – दिनेश कार्तिक ( 57 चौके )
एक और भारतीय बल्लेबाज़ जो विकेटकीपर के तौर पर भी बेहद अनुभवी हैं, दिनेश कार्तिक जो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के वर्तमान में कप्तान हैं, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में 21 पारियों में 57 चौके लगाए हैं।
3 – विराट कोहली ( 57 )
आईपीएल के 12 सीजन खत्म होने के बाद सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान रहने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के कप्तान विराट कोहली को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना काफी अच्छा लगता है और इसी कारण वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में 23 पारियों में 57 चौके लगाए हैं।
2 – रोहित शर्मा ( 59 चौके )
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना बेहद पसंद है और इसी कारण रोहित ने सीएसके के खिलाफ 25 पारियों में 59 चौके लगाए हैं, इसके अलावा वह चेन्नई के खिलाफ 705 रन भी बना चुके हैं।
1 – शिखर धवन ( 70 चौके )
आईपीएल इतिहासे में सबसे अधिक 524 चौके लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन इस लिस्ट में भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। धवन जो आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, मुम्बई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने सीएसके के खिलाफ 70 चौके लगाए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…