Categories: CricketIPL

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में हमेशा टीमें उन खिलाड़ियों को खिलाना अधिक पसंद करती हैं, जो मैच की किसी भी परिस्थिती में जब बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे तो पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलने की क्षमता रखते हों और इसी कारण बल्लेबाज़ो के स्ट्राइक रेट की तरफ सभी टीमों का ध्यान रहता है, जिससे पता चलता है, कि वह खिलाड़ी कितनी तेजी के साथ रन बनाता है।

आईपीएल में भी हमें ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसमें खेलने वाली सभी 8 टीमों के पास एक से एक आक्रामक खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे जो टीम के लिए किसी मैच विनर से कम नहीं होते हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स जिनके खिलाफ किसी भी सीजन में बल्लेबाज़ी करना विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो के लिए आसान काम नहीं रहा है, क्योंकि सीएसके के पास हमेशा शानदार गेंदबाज़ी क्रम मौजूद रहा है। इसके बावजूद कुछ बल्लेबाज़ो को इस टीम के खिलाफ तेजी से रन बनाने में काफी मजा आता है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में सीएसके के खिलाफ टॉप 5 सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – एबी डी विलियर्स ( 161.14 का स्ट्राइक रेट )

एबी डी विलियर्स जिनको क्रिकेटिंग वर्ल्ड में सभी 360 डिग्री के नाम से पहचानते हैं, उन्होंने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाज़ी का लोहा मनवाया है और इसी कारण वह आईपीएल इतिहास के बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। डी विलियर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी बल्लेबाज़ी करने में काफी मजा आता है और इसी कारण उन्होंने सीएसके के खिलाफ 21 पारियों में 161.14 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।


4 – वीरेंद्र सहवाग ( 163.96 स्ट्राइक रेट )

सभी क्रिकेट फैन को वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाज़ी के बारे में अच्छे से पता है क्योंकि सहवाग के सामने चाहे कितना भी मजबूत गेंदबाज़ी क्रम क्यों ना वह अपने दिन पर किसी को नहीं छोड़ते हैं। सहवाग की आक्रामक बल्लेबाजी फैंस को आईपीएल में भी देखने को मिली जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में 14 पारियों में 163.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 405 रन बनाये हैं।


3 – आंद्रे रसल ( 164.70 का स्ट्राइक रेट )

वेस्टइंडीज़ टीम के आक्रामक बल्लेबाज और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल की बैटिंग को लेकर सभी को अच्छे से पता है, कि वह पहली ही गेंद से कितनी तेजी के साथ रन बनाना शुरु कर देते हैं। रसल जो आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंने सीएसके के खिलाफ 8 पारियों में 164.70 के स्ट्राइक रेट के साथ 224 रन बनाये हैं।


2 – कायरन पोलार्ड ( 167.53 का स्ट्राइक रेट )

मुम्बई इंडियंस टीम से डेब्यू करने के बाद लगातार उसी टीम का एक अहम हिस्सा रहने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड भी निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं। पोलार्ड को आईपीएल में हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने में बेहद मजा आता है और इसी कारण उन्होंने 19 पारियों में 167.53 के स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाये हैं।


1 – ड्वेन स्मिथ ( 182.03 का स्ट्राइक रेट )

इस लिस्ट में पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा भी रह चुके वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ जिनको सीएसके के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला और उन्होंने 9 पारियों में 182.03 के स्ट्राइक रेट के साथ 233 रन बनाये हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago