किसी भी खेल में जब कोई टीम बड़ी जीत हासिल करती है, तो उससे पूरी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है, तो वहीं दूसरी टीम के कंंधे पूरी तरह से गिर जाते है, जिसके बाद आगे मैच में उनका फिर उठ खड़ा होना बेहद मुश्किल काम होता है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

टी20 फार्मेट के आने के बाद जहां कई टीमें लक्ष्य का पीछा करना अधिक बेहतर समझती है, क्योंकि इससे वह सही रणनीति के अनुसार सफलतापूर्व जीत हासिल कर सकती हैं और रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही कहते हुए दिखाई देते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें ऐसे ही कई मैच देखने को मिले हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में सबसे अधिक विकटों से जीत हासिल करने वाले टॉप 5 मैचो के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – डेक्कन चार्जर्स बनाम मुम्बई इंडियंस ( डेक्कन चार्जर्स ने 10 विकेट से जीत हासिल की )

आईपीएल के पहले सीजन में मुम्बई के होम ग्राउंड में मुम्बई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के बीच में मैच खेला गया जिसमें डेक्कन चार्जर्स को 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था और टीम ने 48 गेंद मैच में शेष रहते हुए 10 विकेट की शानदार जीत की।


2 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब ( डेयरडेविल्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की )

साल 2009 का आईपीएल सीजन जो भारत में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका में खेला गया था, इसमें एक वर्षा बाधित मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से था और पंजाब की टीम ने डेयरडेविल्स के सामने 54 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने 7 गेंद शेष हासिल करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की।


3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स ( आरसीबी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की )

साल 2010 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का मुकाबला अपने ही होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ था, जिसमें राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 93 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके बाद आरसीबी की टीम ने 56 गेंद शेष रहते इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की।


4 – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुम्बई इंडियंस ( रॉयल्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की )

साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का सामना अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था, जिसमें मुम्बई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल्स के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 41 गेंद शेष रहते 10 विकेट से इस मैच में जीत दर्ज की।


5 – मुम्बई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स ( रॉयल्स ने 10 विकेट से जीत दर्ज की )

साल 2012 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का अपने होम ग्राउंड पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 163 रनों का लक्ष्य मुम्बई इंडियंस के सामने रखा जिसके बाद मुम्बई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 12 गेंद शेष रहते हुए मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago