ऑस्ट्रेलिया के ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज़ क्रिस ग्रीन जो शार्टर फार्मेट में एक शानदार गेंदबाज़ हैं, वह पूरे विश्व में होने वाली कई टी20 लीग्स में हिस्सा लेते हैं, जिस कारण अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से वह पिछले 1 साल से सभी की नजरो में बने हुए हैं और पिछले महिने 19 दिसंबर को कोलकाता में हुए आईपीएल 2020 के ऑक्शन में भी उन्हें खेलने का अनुबंध मिल गया जिस कारण इस खिलाड़ी के लिए उसके करियर में अभी सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन के कारण ग्रीन के उपर 3 महिने का बैन लगा दिया गया है।
क्रिस ग्रीन का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में जाकर रहने लगे और उनका भविष्य में कंगारु टीम से ही खेलने का इरादा है। पिछले 12 महिनों में क्रिस ग्रीन ने जिस भी टीम के लिए शार्टर फार्मेट में खेला है, उसमें शानदार प्रदर्शन किया है और यही सबसे बड़ा कारण था, कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन में उन्हें 2 बार आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया।
बिग बैश लीग 2019-20 में सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे हैं
वर्तमान में क्रिस ग्रीन ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2019-20 के सीज़न में सिडनी थंडर्स की टीम से खेल रहे हैं, जिसमें वह टीम की सफलता के पीछे एक बहुत बड़ा कारण बने हुए हैं। ग्रीन अपनी टीम के लिए लीग में अगला मैच मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ एमसीजी में खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन मैच से कुछ घंटो पहले ही उन्हें बाहर होना पड़ा।
क्रिस ग्रीन पर 3 महिने का बैन लगने के कारण वह आईपीएल 2020 का सीज़न शुरु होने के शुरुआती कुछ हफ्तों तक मैच नहीं खेल सकते क्योंकि आईपीएल का सीज़न भी 29 मार्च से शुरु हो जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन पद पर तैनात पीटर रोच ने अपने बयान में कहा कि, सिडनी थंडर्स टीम मैनेजमेंट और क्रिस ग्रीन ने इस मामले में हमारा पूरा सहयोग किया है।
अब क्रिस को कुछ गेंदबाज़ी टेस्ट से होकर गुजरना पड़ेगा, जिसमें मैनेजमेंट भी ग्रीन का पूरा साथ देगा ताकि वह अपने संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन में कहां पर खामी हैं, उसमें सुधार कर सके जिसके बाद उनके उपर लगा बैन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
पीटर रोच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को दिए अपने बयान में कहा कि, मैं इस बात को कहना चाहूंगा कि थंडर्स की टीम और ग्रीन ने इस पूरे मामले में हमारा पूरा सहयोग किया है। हम पूरी तरह से अगले कुछ महिनों तक ग्रीन के साथ काम करने वाले हैं, जिसमें बैन की अवधी खत्म होने से पहले उन्हें पूरी तरह से फिर मैदान में वापस लेकर आया जा सके।
सिडनी थंडर्स की टीम ने क्रिस ग्रीन के साथ 6 साल का अनुबंध बिग बैश लीग के लिए किया है, वहीं ग्रीन इस साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलने की अपनी इच्छा को भी जाहिर कर चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…