Categories: CricketNews

क्या विराट कोहली टी20 वर्ल्डकप में इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करके सभी को डाल देंगे अचम्भे में

भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजर आईसीसी टी20 विश्वकप में युवा तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करने को लेकर है। अभी तक टीम इंडिया ने कई तेज़ गेंदबाज़ो को आजमा लिया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर अपनी जगह को लगभग पक्का कर चुके हैं, तो वहीं विराट टीम में एक ऐसे गेंदबाज़ को भी शामिल करना चाहते हैं, जो अपनी गति औऱ बाउंस से विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो को अचम्भे में डालने का काम कर सके।

प्रसिद्ध कृष्णा का वैसे तो टी20 क्रिकेट में उतना शानदार प्रदर्शन अभी तक देखने को नहीं मिला है, क्योंकि 28 मैचो में वह सिर्फ 24 विकेट ही हासिल कर सके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 8.66 का रहा था, लेकिन 23 साल के कृष्णा का लिस्ट ए क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें 2019-20 की विजय हजारे ट्राफी में उन्होंने 8 मैचो में 17 विकेट हासिल किए थे।

कृष्णा की तारीफ में विराट ने कहे ये शब्द

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत के बाद बयान देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है, कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाली हमारी टीम में एक अचम्भे में डालने वाला गेंदबाज़ भी शामिल होगा जो तेज गति के साथ गेंदबाज़ी करने के साथ बाउंस भी हासिल करता है और प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में ये कारनामा करके दिखाया है।

कृष्णा को आईपीएल में भी खेलने का मौक मिल चुका है, जिसमें वह साल 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं, जिसमें उन्हें टीम ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था और केकेआर टीम ने उनके उपर अपना भरोसा कायम रखते हुए अगले सीज़न के लिए रिटेन करने का फैसला किया।

वहीं विराट कोहली को इस बात की भी खुशी है, कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि बुमराह स्ट्रेस फ्रेक्चर होने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। बुमराह के लिए श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच मिलाजुला रहा जिसमें वह अपनी पुरानी लय को वापस पाते हुए दिखे लेकिन अंतिम ओवप में दसुन शनाका ने लगातार 3 चौके भी उन्हें लगा दिए थे।

लेकिन विराट कोहली काफी खुश हैं और मैच के बाद उन्होंने बुमराह की वापसी को लेकर बयान देते हुए कहा कि, हमें काफी खुशी है, कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर रहे हैंं। वह पूरी गति के साथ गेंदबाज़ी कर रहा है और यह हमारे लिए काफी संतोष करने वाली बात है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago