Categories: CricketNews

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हुआ ये बड़ा बदलाव

साल 2019 के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड को 4 टेस्ट मैच सीरीज़ के पहले मैच में मात मिलने के बाद टीम ने नये साल का स्वागत जीत के साथ करते हुए केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन और ओपनिंग बल्लेबाज़ डोमनिक सिबली ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई।

इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रुट ने केपटाउन टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद ओली पोप की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने पहली पारी में 269 रन बनाये जिसमें बेन स्टोक्स की 47 रनों की महत्तवपूर्ण पारी भी शामिल थी, तो वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी कगिसो रबाडा ने 68 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में डीन एल्गर और रीजा वैन डर डुसेन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 223 रन बनाकर सिमट गयी जिसमें इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 40 रन देकर 5 विकेट हासिल करके अपनी टीम को पहली पारी में महत्तवपूर्ण 46 रनों की बढ़त दिलाने का काम किया।

अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए डोमनिक सिबली ने महत्तवपूर्ण 133 रनों की नाबाद पारी खेली इसके अलावा बेन स्टोक्स ने भी दूसरी पारी में तेज बल्लेबाज़ी करने हुए 72 रन बना दिए और इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी को 391 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाकर घोषित कर दिया।

जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम को चौथी पारी में 438 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करना था, जो उनके लिए आसान काम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद पीटर मलान और क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को हार से बचाने का प्रयास किया लेकिन अंत में टीम को 5 वें दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने 248 रनों पर समेटकर 189 रनों से मैच में जीत दर्ज करके सीरीज़ में वापसी करने के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप में भी जीत हासिल की।

अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड की टीम 7 मैचो के बाद 86 अंको के साथ तीसरे स्थान पर आ गयी है, जबकि साउथ अफ्रीका 5 मैचो में 30 अंको के साथ 7 वें स्थान पर बनी हुई है।

यहां पर देखिए इंग्लैंड की जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago