क्रिस लिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. लिन को T-20 स्पेशलिस्ट कहा जाता है क्योंकि उनका खेलने का अंदाज़ अनोखा है. वह आते ही जबरदस्त शॉट्स लगाकर गेंदबाजों की धुनाई कर देते हैं. IPL में भी क्रिस लिन का काफी बड़ा औदा है, वह लंबे समय से इस बड़ी लीग का हिस्सा बने हुए हैं. वह इस साल 2020 के ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं क्योंकि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है.
शानदार ओपनिंग बल्लेबाज
क्रिस लिन को अपनी धमाकेदार ओपनिंग के लिए जाना जाता है. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शुरूआती ओवर्स से ही छक्कों और चौंकों की बारिश कर देता है. लिन ने अपने देश के लिए खेलते हुए पहले ही T20 में सिर्फ 19 गेंदों में 33 रन बनाकर बता दिया था कि वह जबरदस्त T20 बल्लेबाज बनने वाले हैं. IPL में भी क्रिस लिन ओपनिंग ही करते हुए नजर आए हैं. फैंस द्वारा उनकी और सुनील नारायण की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.
T20 इंटरनेशनल और IPL रिकॉर्ड
क्रिस लिन के T20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 131 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 18 मैचों में 291 रन बनाए हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन आईपीएल में किया है. दरअसल, IPL में खेले अपने 41 मैचों में क्रिस लीन ने 1280 रन बनाए हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 10 अर्धशतक भी लगाई है.
क्रिस लिन के IPL 2020 के ऑक्शन में बिकने के चांस
IPL का अंतिम सीजन लिन और KKR, दोनों के लिए बेकार रहा था. शायद इसलिए लिन को रिलीज किया और अब वह नीलामी का हिस्सा है. उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रहने वाला है.
देखा जाए तो क्रिस लिन कई सारी टीमों की नजरों में रहने वाले हैं क्योंकि IPL में एक अच्छे विदेशी ओपनिंग बल्लेबाजों की कमी है. ऐसे में क्रिस लिन सारी टीम की नजरों पर रहने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें लीन के पीछे जरूर जाएगी.
इसके अलावा KKR फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर बोली लगाकर उन्हें कम दामों में अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं. हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि राजस्थान की टीम ने जयदेव उनादकट को रिलीज करने के बाद फिर अपनी टीम में शामिल किया है. ऑक्शन कुछ दिनों दूर है और फैंस लिन की नीलामी की कीमत जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…