IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है. यहां से ही नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है. इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 11 सीजन समाप्त हो गए हैं. अब अगले साल अप्रैल के आसपास नए संस्करण की शुरुआत हो जाएगी. इससे पहले ऑक्शन देखने को मिलेगा. नीलामी के दौरान कई सारे बड़े खिलाड़ियों को अपनी नई टीम मिल जाएगी.
ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्सवेल भी रहने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने IPL में खेलकर काफी ज्यादा नाम कमाया है. खैर, इन्हें इस बार IPL 2020 के ऑक्शन का हिस्सा बनना होगा.
बढ़िया बल्लेबाजी ऑल-राउंडर
ग्लेन मैक्सवेल काफी ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज है. वह अंत में आकर अपने दम पर मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं. कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला है और मैच में जीत दिलाई है. बल्लेबाजी के साथ ही वह अच्छी गेंदबाजी भी कर लेते हैं. मैक्सवेल मैच में अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए आसानी से 3-4 ओवर्स निकाल सकते हैं. T20 के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा ODI में भी बढ़िया प्रदर्शन करते हैं.
IPL करियर और T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
T20 इंटरनेशनल्स में मैक्सवेल ने 61 मैचों में 35 के जबरदस्त एवरेज से 1,576 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 7 अर्धशतक लगाई है. वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए ग्लेन ने सिर्फ 65 गेंदों में 145 रन बनाए थे जो T20I का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
IPL में भी इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. उन्होंने 69 मैचों ने 1,397 रन बनाए हैं जहां उनकी कुल 6 अर्धशतक है. ग्लेन ने T20 में 26 और आईपीएल में 16 विकेट्स लिए हैं.
ग्लेन मैक्सवेल के IPL ऑक्शन 2020 में बिकने के चांस
IPL में अक्सर ऑल–राउंडर खिलाड़ियों की कमी रही रहती है. हर एक टीम के पास अच्छा ऑल राउंडर नहीं है. इस वजह से ग्लेन मैक्सवेल के ऑक्शन में बिकने के काफी ज्यादा बढ़िया चांस है.
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की IPL ऑक्शन में बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है. मैक्सवेल का IPL में काफी बड़ा औदा है, इस वजह से हर टीम जानती है कि इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से मजबूती बढ़ेगी. फिलहाल, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली केपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को एक अच्छे बैटिंग ऑल राउंडर की जरूरत है. वह आसानी से 6-7 करोड़ में किसी बढ़िया टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…