IPL पूरे विश्व में सबसे प्रसिद्ध टी-20 लीग है. पैट कमिंस एक प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है. पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी ने अपनी जबरदस्त तेज़ गेंदबाजी की वजह से काफी ज्यादा नाम कमाया है. पैट को टी-20 स्पेशलिस्ट कहा जाता है. वह ODI और टेस्ट क्रिकेट के अलावा टी-20 क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं.
पैट कमिंस कुछ समय पहले काफी ज्यादा चर्चा में आए थे जब उन्होंने आईपीएल की नीलामी के लिए अपना नाम सामने रखा था. दरअसल, इस साल की नीलामी काफी ज्यादा रोचक रहने वाली है क्योंकि कई सारे विदेशी खिलाड़ियों ने इस बार ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है.
बढ़िया गेंदबाजी और ऑल राउंड विकल्प
पैट कमिंस काफी ज्यादा बढ़िया तेज़ गेंदबाज है. वह ऑस्ट्रेलियाई बोलिंग लाइन–अप का अहम हिस्सा है. अपने देश के लिए खेलते हुए T20 इंटरनेशनल्स में इस तेज़ गेंदबाज ने 25 मैचों में 32 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7 से कम रही है जो काफी बढ़िया बात है। खास बात तो यह है कि वह ठीक–ठाक बैटिंग भी कर लेते हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 2 अर्धशतक दर्ज है।
पैट कमिंस का IPL में रिकॉर्ड
IPL में पैट ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेली सिर्फ 16 परियों में 499 रन देकर 17 विकेट्स लिए हैं. IPL में वह ज्यादा फेमस नहीं हुए है क्योंकि उन्होंने इस लीग में बहुत कम मैच खेले है. पिछले कुछ सालों से वह चोट के कारण लगातार इस बड़े लीग से दूर रहे हैं. 2014 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद कमिंस ने सिर्फ 3 सीजन में हिस्सा लिया है जहाँ वह शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुम्बई इंडियन की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
IPL 2020 के ऑक्शन में पैट कमिंस के बिकने की संभावनाएं
पैट कमिंस को अंतिम बार मुम्बई इंडियन ने अपनी टीम में 5.4 करोड़ रुपये देकर शामिल किया था. इस बार भी यह खिलाड़ी काफी ज्यादा महंगा बिक सकता है क्योंकि इस ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रहने वाली है. आईपीएल की हर एक टीम को पैट कमिंस जैसे जबरदस्त तेज़ गेंदबाज की जरूरत है. ऐसे में कई सारी टीमें इस खिलाड़ी के पीछे भागने वाली है. खैर, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें विदेशी तेज गेंदबाज की तलाश में रहेगी. ऐसे में कमिंस के रूप में इन टीमों के पास एक बढ़िया विकल्प रहेगा.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…