कोरोना वायरस की वजह से अभी तक स्पोर्टिंग वर्ल्ड को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में ही कई इवेंट को रद्द किया जा चुका है, जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन को लेकर भी लगातार बाते चल रही थी, कि वह भी रद्द किया जा सकता है, क्योंकि भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक भारत आने वाले वाले सभी विदेशियों के वीजा को रद्द कर दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अभी यह फैसला लेना है, कि उन्हें आईपीएल का 13 वां सीजन रद्द कराना है, या फिर दर्शकों से खाली स्टेडियम में मैच करवाने की वह अपनी योजना को बनाते हैं। भारत सरकार ने गुरुवार को अपनी तरफ से एक और बयान जारी करते हुए कहा कि वह देश में होने वाले किसी स्पोर्टिंग इवेंट को रद्द करने नहीं जा रही है।
लेकिन उन्हें हमारी तरफ से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा जिसमें एक जगह को काफी सारे लोगों का इकट्ठा होना साफ तौर पर मना है और वहीं आईपीएल के मैचो में फैंस स्टेडियम में अपनी टीम का समर्थन करने के लिए आते हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस को रोकना मुश्किल हो सकता है।
भारत के खेल मंत्री किरण रिजुजू ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि, मैं आईपीएल को लेकर खास तौर पर बात करते हुए कहना चाहता हूं कि, हम किसी इवेंट को रोकने नहीं वाले हैं, लेकिन लोगों का एक जगह पर इस समय इकट्ठा होना साफ तौर पर मना है, जिस आदेश को सभी को मानना होगा।
हम लोगों को खतरें में नहीं डाल सकते हैं
किरण रिजुजू ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम किसी मैच को करवाने से नहीं रोकने वाले हैं, लेकिन हमारे लिए इस समय जो सबसे बड़ी बात है, वह लोगों का स्वास्थ्य जिसको लेकर हम किसी को खतरे में नहीं डाल सकते हैं। यदि आप को मैच करवाने हैं, तो आपको वहां पर स्क्रीनिंग मशीन का इंतजाम रखना होगा क्योंकि आप इसके बिना किसी मैच का आयोजन नहीं कर सकते हैं।
हम किसी भी मैच को रोकने नहीं वाले हैं, ना हम ऐसा कह रहे हैं, लेकिन उन्हें हमें इस बात को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट करना होगा कि सरकार की तरफ से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है, क्योंकि हम लोगों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं।
वहीं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 14 मार्च को होनी है, जिसमें 13 वें सीजन को लेकर आगे क्या फैसला करना है, इसको लेकर चर्चा की जाएगी, क्योंकि कुछ दिन पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा था, कि आईपीएल 13 का सीजन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा, लेकिन अब कोरोना वायरस की वजह से चीजों में काफी तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला है।
इसके अलावा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय खेली जा रही 3 मैचो की वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैच जो लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने हैं, वह भी खाली स्टेडियम में हो सकते हैं, जिसको लेकर भी बीसीसीआई को जल्दी ही फैसला लेना होगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…