कोरोना वायरस की वजह से पूरे वर्ल्ड में इस समय दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इस वायरस की वजह से कई मृत्यु भी हो चुकी हैं और सबसे जरुरी बात यह है, कि इस वायरस को रोकने के लिए अभी तक किसी तरह की कोई वैक्सीन नहीं नहीं बन सकी है। वहीं भारतीय टीम घर पर 12 मार्च से साउथ अफ्रीका केे खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज खेलने जा रही है।
इस वायरस ने पूरी दुनियां के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है, जिस कारण हर किसी को इससे संभलकर रहने की जरुरत है। यहां तक फुटबॉल लीग के कई बड़े मैचो को कोरना वायरस की वजह से रद्द किया जा चुका है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन भी 29 मार्च से खेला जाना है, जिसको लेकर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए जारी किए दिशा निर्देश
लेकिन भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचो की खेलने की तैयारी कर रही है, जिसका पहला मैच हिमांचल प्रदेश में खेला जाना है और उससे पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कोरोना वायरस कोविड 19 को देखते हुए खिलाड़ियों को इसकी पूरी जानकारी देते हुए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
सभी खिलाड़ियों को जो मेडिकल टीम की तरफ से गाइडलाइन जारी की गयी है, उसमें साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोने के अलावा सैनेटाइजर का उपयोग करना, खासते समय अपने मुंह को पूरी तरह से ढकने के अलावा भी कई जरुरी दिशा निर्देश देने का काम किया है।
इसके अलावा बीसीसीआई ने एयरलाइंस और होटल्स में भी पूरी तरह से अपने खिलाड़ियों के लिए साफ सुथरे माहौल देने का आदेश दिया है। वहीं सभी खिलाड़ियों को बाहर खाने से बचने और किसी अजनबी से ना मिलने के लिए कहा गया है। सभी को कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेश को पूरी तरह से पालन करने के लिए कहा गया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…