टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक: क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा खेल जहां हर एक डॉट बॉल या विकेट बल्लेबाज पर दबाव बनाता और हर एक छक्के या चौके गेंदबाज पर दबाव बनाते है लेकिन जबतक मैच का अंतिम गेंद ना हो जाये तबतक मैच का निर्णय नही होता है। टी-20 क्रिकेट जब से शुरु हुआ है तब से टेस्ट क्रिकेट कि गरीमा जैसे खोने लगी थी।
किसी जमाने मे टेस्ट क्रिकेट हि वो प्रारुप हुआ करता था,जिससे बल्लेबाज कि तकनीक,स्वभाव,मानसिकता और क्षमता को आंका जाता था।5 दिनो तक चलने वाले इस खेल मे एक खिलाडी के अलावा एक टीम कि भी परीक्षा होति है।टेस्ट क्रिकेट मे रन बनाना आसान नही होता किसी वनडे या टी-20 मैच के मुकाबले। टेस्ट क्रिकेट को वापस से उसकी पहचान दिलाने के ICC ने टेस्ट क्रिकेट चैम्पियनशिप कि शुरुआत कर दि है।
युं तो टेस्ट क्रिकेट धैर्य का नाम है, लेकिन कुछ बल्लेबाज कुछ अलग करने का लिए हि जाने जाते है। इस आर्टिकल हम आपको 5 ऐसे बल्लेबाजो के बारे बतायेगें जिन्होने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाये है।
1. जैक ग्रेगरी (ऑस्ट्रेलिया)
कहते है कि रिकॉर्ड टुटने के लिए हि बनते है, साल 1921-22 कि थी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रिका के बिच टेस्ट मैच जोम्हासबर्ग मे खेला जा रहा था और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जैक ग्रेगरी ने 67 गेंदो मे और 70 मिनट खेल मे शतक ठोक सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।ये शतक उस जमाने का सबसे तेज शतक था,जो कि आज गेंदो के मामले मे 5वे नंबर पर पहुंच गया है,लेकिन समय कि बात कि जाये तो 70 मिनट मे शतक का रिकॉर्ड आज भी कायम है।आपको बता दे कि जैक ग्रेगरी एक बल्लेबाज से ज्यादा गेंदबाज के तौर पर मशहुर थे,लेकिन उनके टेस्ट क्रिकेट के करीयर मे उनके नाम दो शतक भी है। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से जैक ग्रेगरी ने 24 टेस्ट मैच खेला है जिसमे से उनके बल्ले से 1146 रन निकले और 85 विकेट भी।
2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
एडम गिलक्रिस्ट इस विकेटकिपर बल्लेबाज से हम सभी परीचित है और इनके खेलने के अंदाज से भी।साल 2006-07 कि थी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बिच टेस्ट मैच पर्थ मे खेला जा रहा था और ऑस्ट्रेलियाई विकेटकिपर एडम गिलक्रिस्ट ने 57 गेंदो मे शतक ठोक टेस्ट मे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एडम गिलक्रिस्ट ने हमवतन जैक ग्रेगरी के 67 गेंदो का रिकॉर्ड को तोडकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।आपको बता दे कि एडम गिलक्रिस्ट एक बल्लेबाज के तौर पर स्थापित तो थे हि लेकिन एक विकेटकिपर के तौर पर भी उनकि अलग पहचान थी। गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 6796 रन बनाये है।
3. मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के इस आक्रमक बल्लेबाज ने अपनी आक्रमकता का परीचय ऑस्ट्रेलिया के सामने दिया था। साल 2014-15, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बिच टेस्ट मैच अबूधाबी मे खेला जा रहा था और कप्तानी पारी खेलते हुए मिस्बाह-उल-हक ने 56 गेंदो मे शतक ठोक टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड का बराबरी किया था।आपको बता दे कि समय के मामले मे ये दूसरा सबसे तेज शतक है जो कि 74 मिनट मे आया था और इसी के साथ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 75 टेस्ट मैचो मे 5222 रन बनाये है।
यह भी पढ़े: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
4. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
किसी जमाने मे अपने बल्ले से गेंदबाजो मे खौफ भर देने वाले इस बल्लेबाज से हम सभी वाकिफ है और इनके खेलने के अंदाज से भी। साल 1985-86 कि थी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बिच टेस्ट मैच सेंट जोन्स मे खेला जा रहा था और विवियन रिचर्ड्स ने 56 गेंदो मे शतक ठोक सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। था। जैक ग्रेगरी के 67 गेंदो मे लगाये शतक का रिकॉर्ड भी तोडा और उस जमाने का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
5. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
अपने आक्रमक खेल के लिए लोगो के दिल मे जगह बनाने वाले इस बल्लेबाज को फर्क नही पडता था कि वो क्रिकेट के किस प्रारुप को खेल रहे है। साल 2015-16, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बिच टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च मे खेला जा रहा था और कप्तानी पारी खेलते हुए ब्रैंडन मैकुलम ने मात्र 54 गेंदो मे शतक ठोक टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड का अपने नाम किया था जो कि आज भी अटुट है। ब्रैंडन मैकुलम को 78 मिनट का समय लगा था शतक को पुरा करने मे।आपको बता दे कि ये टेस्ट मैच ब्रैंडन मैकुलम के करीयर का आखिरी मैच था और इस मैच मे ब्रैंडन मैकुलम ने 76 गेंदो मे 145 रनो कि पारी खेली थी और टेस्ट मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…