Cricket में वैसे तो कई नियम हैं और नियम होने भी चाहिए क्योंकि बिना नियम के कोई खेल पूरा ही नहीं होता. इस खेल को अगर लेमैन लैग्वेज़ (जो सबको समझ आए) में समझाना हो तो इसमें मुख्य रुप से दो टीमें होती हैं और दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं. जिसमें पहले टॉस होता है जो टीम टॉस जीतती है वह चुनती है कि उसे पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी.
अब आपको बताते हैं कि यह बल्लेबाजी व गेंदबाजी क्या होती है. इसको समझने से पहले आपको यह जानना होगा की इस खेल में किन-किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है.
Cricket के खेल में मुख्य रुप से बल्ले का व गेंद का प्रयोग किया जाता है. व मैदान के चारों ओर एक बाउंड्री बना दी जाती है उसके अनुसार बल्लेबाज को रन दिए जाते हैं. और बल्लेबाज द्वारा खेला गया शॉट बिना मैदान को टच किए बाउंड्री के बाहर जाता है तो बल्लेबाज को कुल 6 रन दिए जाते हैं और अगर शॉट मैदान को टच कर बाउंड्री के बाहर जाता है तो बल्लेबाज को कुल 4 रन दिए जाते हैं.
एक खिलाड़ी मुख्य रुप से ऐसे आउट हो सकता है | Cricket ke Niyam
बोल्ड आउट – Bowed Out
बल्लेबाजी करते समय अगर गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद स्टम्प से टकराती हैं और गिल्लियां बिखर जाती हैं तो ऐसे में बल्लेबाज बोल्ड आउट दिया जाता हैं. मगर अगर गेंद स्टम्प को लगी औऱ गिल्लियां नहीं गिरी तो ऐसे में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता है.
कैच आउट – Catch Out
जब बल्लेबाज के बैट से लगकर गेंद हवा में जाती है और बिना मैदान से टकराए हुए किसी खिलाड़ी द्वारा कैच की जाती है तो ऐसी स्थिति में बल्लेबाज कैच आउट करार किया जाता है.
हिट विकेट – Hit Wicket
जब बल्लेबाज अपने शरीर के किसी हिस्से या फिर बल्ले से गलती से स्टम्प से टकरा जाता है और गिल्लियां गिर जाती है तो ऐसे में बल्लेबाज हिट विकेट आउट दिया जाता है.
लेग बिफोर विकेट (LBW)
जब गेंद बल्लेबाज के पैर से टकराती हैं ऐसा कई बार होता हैं लेकिन जब ऐसा लगे की बॉल लेग से ना टकराती तो विकेट पर लग सकती थी उस वक्त एलबीडबल्यू आउट दिया जाता हैं.
रन आउट – Run Out
जब बल्लेबाज रन के लिए विकेट के बीच दौड़ते हैं तब अगर बॉल किसी भी फील्डर ने पकड़ ली और बल्लेबाज के विकेट तक पहुँचने से पहले विकेट को हिट कर दिया तब उसे रन आउट माना जाता हैं.
गेंद दो बार मारना – Hit the Ball Twice
बल्लेबाज को गेंद एक बार ही खेलने की अनुमति होती हैं अगर वह आउट होने के डर से उसे फिर से टच करता हैं तो आउट दिया जाता हैं. मगर कभी कभी ऐसा होता है कि बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद धीरे धीरे गेंद स्टम्प को ओर जाती है जिससे उसका बोल्ड होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में बल्लेबाज गेंद को स्टम्प से दूर करने के लिए बैट या फिर पैर का प्रयोग कर सकता है.
स्टंप आउट – Stump Out
जब बल्लेबाज बॉल को टच नहीं करता और रन के लिए दौड़ता हैं उस वक्त विकेट कीपर बॉल से उसे आउट कर सकता हैं अगर विकेट कीपर दूर से विकेट पर बॉल फेंक कर मारता हैं तो उसे रन आउट कहते हैं लेकिन जब वो हाथ में बॉल लेकर विकेट टच करता हैं तो उसे स्टंप्ड आउट कहते हैं.
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद पकड़ना – Handled the ball
अगर बल्लेबाज गेंद को हाथ से पकड़ ले या आउट से बचने के लिए उसे हाथ से टच करे तो वह आउट माना जाता हैं.
बाधा डालना – Obstructing the Field
जब बल्लेबाज दूसरी टीम के खिलाड़ियों को बॉल पकड़ते वक्त जान बूझकर उनके सामने आ जाये तब उसे आउट कर दिया जाता हैं.
Cricket में मुख्य रुप से तीन प्रारुप होते हैं | Cricket ke Niyam
टेस्ट Cricket (5 दिन तक खेले जाने वाला Cricket)
एकदिवसीय Cricket (50 ओवर का Cricket)
टी-20 Cricket (20 ओवर का Cricket)
Cricket का खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है और दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते है. यह खेल मैदान के बीच में एक ‘पिच’ बना कर खेला जाता है. पिच की लम्बाई 22 गज़ लम्बी और 10 फुट चौड़ी होती है. इस पिच के दोनों तरफ 28 इंच ऊँचे तीन ‘स्टम्प’ लगे रहते हैं और इन स्टम्पों के बीच में दो ‘गिल्लियाँ’ लगी रहती हैं. स्टम्प और गिल्लियों के बाद आती हैं गेंद. क्रिकेट गेंद की परिधि 9 इंच की होती है.जिसका भार 5.5 औंस से कम और 5.75 औंस से अधिक नहीं होता है. हर टीम का अपना एक कप्तान व एक उपकप्तान व एक विकेट कीपर होता है. इसके अलावा मैदान में दो अंपायर होते हैं, जिनका फ़ैसला दोनों टीमों को मानना होता चाहे व फैसला सही दे या गलत. और अंगर अंपायर को कोई निर्णय लेने में दिक्क्त होती है तो वह फिर तीसरे अंपायर के पास जाता है जो विडियो की मदद से निर्णय लेता है. दोनों टीमों में से कौन–सी टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी इसका फ़ैसला सिक्के की उछाल से, जिसे ‘टॉस’ कहा जाता है, किया जाता है।टॉस टीम का कप्तान करता है और टॉस जीतने वाला कप्तान तय करता है कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी.
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अपने सीमित समय में या दस खिलाड़ी आउट होने के पहले अधिक से अधिक स्कोर करने की कोशिश करती है तो वहीं गेंदबाजी करने वाली टीम उन्हें ज्यादा स्कोर न करने से रोकने का प्रयास करती है. दोनों दल बारी-बारी से बल्लेबाज़ी (एक पारी) और गेंदबाज़ी करते हैं व एक पारी के समाप्त होने पर आपस में जगह बदल लेते हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम द्वारा बनाये स्कोर को पार करने की कोशिश दूसरी टीम करती है वहीं पहली टीम उनके खिलड़ियों को आउट कर के ऐसा करने से रोकने की कोशिश करती है. आपको बता दे कि, जब कभी ऐसा होता है कि किसी कारण वश रिजल्ट नहीं आ पा रहा है तो ऐसे में डकवर्थ लुईस के नियमानुसार निर्णय लिया जाता है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…