Categories: CricketIPL

RCB के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर यदि आपको अंदाजा लगाना है, तो यह देखना चाहिए कि वह उस टी20 लीग में कितनी टीमों के लिए खेल चुका है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीमें उन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करती हैं, जो उनके लिए पूरे सीजन में किसी बोझ की तरह साबित हुए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसमें भी हम ऐसा ही देख चुके हैं, जहां पर कई खिलाड़ियों को एक खराब सीजन बीतने के बाद टीमों ने उन्हें रिटेन ना करने का फैसला किया तो वहीं आपको कई ऐसे खिलाड़ी भी देखने को मिल जायेंगे जो पहले सीजन से एक ही टीम का हिस्सा तो वहीं कुछ खिलाड़ी लम्बे समय तक एक टीम का हिस्सा बने रहे जिसका प्रमुख कारण उनका हर सीजन में प्रदर्शन करना है जिसके बाद हम आपको आईपीएल में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – राहुल द्रविड़ ( 898 रन )

भारतीय क्रिकेट केे दिग्गज़ बल्लेबाज राहुल द्रविड़ जिनकी तकनीक को सबसे शानदार बताया गया वह आईपीएल के शुरुआती कुछ सीजन का हिस्सा रहे थे, जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के लिए भी खेला। राहुल द्रविड़ ने आरसीबी के लिए 37 पारियों में 26.41 के औसत के साथ 898 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 122.84 का था।


4 – जैक कैलिस ( 1132 रन )

विश्व क्रिकेट के दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी जो एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर टेस्ट और वनडे में 250 से अधिक विकेट लेने के साथ 10000 से अधिक रन दर्ज हैं। जैक कैलिस की बल्लेबाज़ी का जलवा आईपीएल में भी काफी देखने को मिला और वह आरसीबी टीम का भी हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने टीम के 31.44 के औसत के साथ 1132 रन बनाये हैं।


3 – क्रिस गेल ( 3263 रन )

क्रिस गेल काफी लम्बे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की बल्लेबाज़ी का एक अहम हिस्सा रहे थे, जिसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया, लेकिन गेल ने टीम के लिए एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने में कामयाब रहे और इसी कारण उन्होंने आरसीबी के लिए 3163 रन बनाने के साथ आईपीएल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 175 नाबाद रन भी गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए ही बनाया था।


2 – एबी डी विलियर्स ( 3724 रन )

एबी डी विलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के लिए विराट कोहली के बाद सबसे अहम खिलाड़ी हैं और इसी कारण टीम लगातार उन्हें सीजन दर सीजन रिटेन करने का फैसला कर रही है, भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेलने से मना कर दिया हो। एबी डी विलियर्स ने आरसीबी के लिए 3724 रन आईपीएल में बना चुके हैं।


1 – विराट कोहली ( 5412 रन )

आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी टीम का हिस्सा रहने वाले विराट कोहली जो अब पिछले कुछ सीजन से टीम के कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं, उन्होंने स्वाभाविक तौर बाकी खिलाड़ियों से अधिक आरसीबी के लिए रन बनाये हैं। विराट कोहली ने 169 मैचो में 37.84 के औसत के साथ आरसीबी के लिए 5412 रन बनाये हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago