इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को एक सीजन में एक टीम के खिलाफ 2 बार खेलने का मौका मिलता है और इसके अलावा उस सीजन में प्लेऑफ में भी खेलने का मौका मिल सकता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए उसके करियर में कोई एक टीम होती है, जिसके खिलाफ वह हमेशा रन बनाना पसंद करते हैं, उसी तरह से आईपीएल में भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको किसी एक टीम के खिलाफ खेलने में बेहद मजा आता फिर चाहे हालात कोई भी क्यों ना हो।
आईपीएल में खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जो सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है और उसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस टीम का हर सीजन के टॉप 4 में अपनी जगह को बना पाना है, लेकिन सीएसके के खिलाफ कुछ बल्लेबाज़ो को बैटिंग करने में बेहद मजा आता है और इसी कारण हम आपको आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – शेन वॉट्सन ( 480 रन )
शेन वॉट्सन जो पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, उन्हें इस टीम के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में 12 पारियां खेलते हुए 43.63 के औसत के साथ 480 रन बनाये हैं।
4 – रॉबिन उथप्पा ( 538 रन )
आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग के महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग करने में बेहद मजा आता है और इसी कारण उथप्पा ने सीएसके के खिलाफ 18 पारियों मेें 31.64 के औसत के साथ 538 रन बनाये हैं।
3 – शिखर धवन ( 641 रन )
शिखर धवन जो लगातार अपने बल्ले से हर टीम के खिलाफ आईपीएल में रन बनाते हुए दिख जाते हैं, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी खेलने में बेहद मजा आता है। गब्बर के हमले के आगे सीएसके भी काफी बेबस सी दिखती है और धवन ने चेन्नई के खिलाफ 21 पारियों में 35 से अधिक के औसत के साथ 641 रन बनाये हैं।
2 – रोहित शर्मा ( 705 रन )
मुम्बई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 4 ट्राफियां जितवाने वाले रोहित शर्मा को सीएसके के खिलाफ मैच में हमेशा से ही एक अलग फार्म में देखा गया है और इसी कारण रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 27 पारियों में 30 के करीब औसत के साथ 705 रन बनाये हैं, जिसके बाद वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।
1 – विराट कोहली ( 747 रन )
आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली को यदि किसी टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे शानदार फार्म में देखा जाता है, तो उसमें से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। इसी कारण कोहली ने सीएसके के खिलाफ सिर्फ 23 पारियों में ही 37.35 के औसत के साथ 747 रन अभी तक बना चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…