Categories: CricketIPL

CSK के लिए IPL में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट में काफी पहले से एक कहावत कही जाती है, कि कैच पकड़कर ही मैच को जीता सकता है, जिसका सीधा मतलब फील्डिंग करने वाली टीम को विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो को ऑउट करने का कोई भी मौका मिलता है, तो उसे उन्हें गवाना नहीं चाहिए और बदलते क्रिकेट फार्मेट के बीच में अब टीमें खिलाड़ियों की बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी को देखने के साथ उसकी फील्डिंग को लेकर पूरी तरह से परखती हैं, जिस कारण जहां पहले के समय में गेंदबाज उतने अच्छे फील्डर नहीं माने जाते थे, वह भी अब शानदार फील्डरो में शुमार होने लगे हैं।

फील्डिंग के स्तर का बदलने के पीछे का सबसे बड़ा कारण टी20 फार्मेट है और इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें एक से एक शानदार फील्डर देखने को मिले हैं, जिसके बाद हम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में टॉप सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

5 – मुरली विजय ( 4ं2 कैच )

मुरली विजय बेहद लम्बे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं, जिस कारण उन्हें खेलने के भी काफी मौके सीएसके से मिले हैं और फील्डिंग के मामले में वह एक उम्दा खिलाड़ी है, जिस कारण सीएसके के लिए कैच पकड़ने वाली इस लिस्ट में वह 5 वें नंबर पर हैं, जिसमें विजय ने सीएसके लिए 86 मैचो में 42 कैच पकड़े हैं।


4 – फाफ डू प्लेसी ( 42 कैच )

फाफ डू प्लेसी भी पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें टीम के लिए वह उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ फील्डिंग के जरिए भी महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए दिख जाते हैं। फाफ ने सीएसके के लिए 71 मैच खेलते हुए 42 कैच अपने नाम पर किए हैं।


3 – रवींद्र जडेजा ( 48 कैच )

रवींद्र जडेजा साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़े थे, जिसके बाद से वह अब तक टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका ऑलराउंड खेल है, साथ जडेजा की फील्डिंग के बारे में तो हर क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह से जानता है और इसका एक उदाहरण यहां भी देखने को मिला जिसमें जडेजा ने सीएसके के लिए 48 कैच पकड़े हैं।


2 – ड्वेन ब्रावो ( 58 कैच )

एक और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी जो फील्डिंग के मामले में भी 32 साल की उम्र में कई युवा खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ सकता है। ब्रावो जो सीएसके लिए एक मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, उन्होंने चेन्नई के लिए अभी तक आईपीएल में 58 कैच लपके हैं।


1 – सुरेश रैना ( 103 कैच )

सुरेश रैना हमेशा से एक शानदार फील्डर रहे हैं और आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए बल्लेबाजी क्रम में सबसे बड़ी भूमिका निभाने के साथ फील्डिंग में भी काफी शानदार रहे हैं और इसी कारण वह आईपीएल में एकमात्र ऐसे फील्डर हैं, जिनके नाम पर 100 से ज्यादा कैच लेने का कारनामा दर्ज है। वहीं रैना ने सीएसके लिए खेलते हुए 103 कैच लपके हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago