विराट कोहली की 5 यादगार पारियां: विराट कोहली ICC वनडे रैंकिंग के नंबर वन बल्लेबाज है. उन्होंने अपने Cricket करियर में कई रिकार्ड्स बनाए हैं. उनका वनडे करियर अब तक बहुत शानदार रहा है, वह हर देश में रन बनाने में सफल रहे हैं.
विराट कोहली भारतीय Cricket टीम के मौजूदा कप्तान है. उनकी कप्तानी में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और लगातार सीरीज जीत रहा है. वह एक बेहतरीन कप्तान के साथ–साथ अच्छे बल्लेबाज भी है. विराट कोहली ने वनडे Cricket में बहुत–सी बड़ी पारिया खेली है. इसलिए आज हम बात करने वाले हैं ODI इंटरनेशनल में विराट कोहली की 5 जबरदस्त परियों के बारे में.
#1. 183 vs पाकिस्तान
विराट ने 18 मार्च, 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली थी. उन्होंने वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाये थे. यह इनिंग शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में आई थी. विराट कोहली का ODI इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा स्कोर है.
उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पाकिस्तान को हराया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे. भारत की ओर से कोहली ने 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली और मैच जीतने में भारत की मदद की. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच‘ अवार्ड दिया गया था.
ODI अंतरराष्ट्रीय में विराट की यह सबसे अच्छी पारी थी. उन्होंने सिर्फ 148 गेंदों में 183 रन बनाए थे. विराट की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी.
#2. 160 vs साउथ अफ्रीका
विराट कोहली की एकदिवसीय में दूसरी सबसे बड़ी पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी. उन्होंने 7 फरवरी, 2018 को न्यूलैंड्स के मैदान पर यह पारी खेली थी. उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा शतक जड़ा था.
विराट कोहली ने 159 गेंदों पर नाबाद 160 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी धरती पर यह सबसे बड़ा स्कोर था. विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीताई थी.
#3. 157 vs वेस्टइंडीज
विराट कोहली की 5 यादगार पारियां: विराट कोहली ने अपने ODI अंतरराष्ट्रीय का तीसरा बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया है. उन्होंने 24 अक्टूबर, 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़ा शतक जड़ा था.
विराट ने 129 गेंदों पर नाबाद 157 रन बनाए थे. यह पारी राजशेखर रेड्डी Cricket स्टेडियम में खेली गई थी. विराट की इस इनिंग की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 321 रनों के टारगेट दिया. हालांकि, वेस्टइंडीज ने यह टारगेट चेस कर लिया था.
#4. 154* vs न्यूजीलैंड
विराट कोहली ने 23 अक्टूबर, 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का चौथा बड़ा स्कोर बनाया. उन्होंने पंजाब Cricket एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम में यह पारी खेली थी.
विराट कोहली ने 134 बॉल पर नाबाद 154 रन की जबरदस्त पारी खेली थी. न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन का टारगेट दिया था. विराट ने 154 और महेंद्र सिंह धोनी ने 80 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
#5. 140 vs वेस्टइंडीज
विराट कोहली ने 21 अक्टूबर, 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. उन्होंने गोहाटी के स्टेडियम में 140 रन बनाए थे. कोहली ने इस मैच में रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 245 रन जोड़े थे.
उन्होंने इस पारी में सिर्फ 107 गेंदे खेली और शानदार 140 रन बनाए थे. भारत के लिए मैच में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था. इससे टीम को मैच में काफी मदद मिल गयी थी.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…