Categories: CricketIPL

CSK के लिये IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में यदि सबसे टीमों को लेकर बात करी जाए तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर आती है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का जहां 3 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर करना है, तो वहीं दूसरा टीम ने पहले सीजन से लेकर अभी तक हुए सभी सीजन में टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में सफल हो सकी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनके बल्लेबाज़ो को जाता है, जिन्होंने हर सीजन लगातार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और इसी कारण टीम इतना सफल हो सकी। इस आर्टिकल में हम सीएसके लिए आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात करने जा रहे हैं।

3 – माइक हसी

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व बायें हाथ के खिलाड़ी माइक हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ी क्रम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए कई मैचो में टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं। माइक हसी ने सीएसके के लिए 50 मैचो में 42.09 के औसत के साथ 1768 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 123.63 का रहा है।


2 – महेंद्र सिंह धोनी

सीएसके टीम के कप्तान और आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बल्लेबाज़ के तौर पर भी टीम के लिए बेहद अहमीयत रखते हैं और निचले क्रम पर उन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। धोनी अभी तक सीएसके के लिए 160 मैचो में 44.34 के औसत के साथ 3858 रन बना चुके हैं।


1 – सुरेश रैना

किसी बल्लेबाज़ ने हर सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने का काम किया तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने वाले बायें हाथ के सुरेश रैना हैं, जो आईपीएल में जहां सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं, तो वहीं रैना ने कई मैचो में अकेले ही पारी को संभालते हुए जीत की दलजीज तक लेकर जाने का काम किया है। सुरेश रैना ने अभी तक सीएसके के लिए 164 मैचो में 33.28 के औसत के साथ 4527 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 137.34 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago