Categories: CricketIPL

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले कुछ साल IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलित है. SRH के लिए ऑक्शन 2020 बहुत छोटा रहा था. उनके पास पहले से ही बढ़िया खिलाड़ी मौजूद थे.

हैदराबाद ने ऑक्शन के दौरान विदेशी ऑलराउंडर्स और भाआरतीय बल्लेबाजों को खरीदा. SRH ने ऑक्शन में 7 खिलाड़ी खरीदे.

मिचेल मार्श, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, संदीप भावनका, फेबियन एलेन, अब्दुल समाद और संजय यादव को ऑक्शन में हैदराबाद द्वारा खरीदा गया है.

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआती प्लेइंग इलेवन:-

ओपनर्स

डेविड वार्नर: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने IPL में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह पिछले 3 सीजन में हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. वह विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत करते है.

जॉनी बेयस्टो: जॉनी बेयस्टो अपनी वाइटबॉल फॉर्म को जारी रखते हुए हैदराबाद को मजबूत शुरुआत देंगे. उन्होंने पिछले IPL सीजन के कई मैचों में वार्नर के साथ मिलकर SRH को मजबूत शुरुआत दिलाई है.

मिडल ऑर्डर

केन विलियमसन: केन विलियमसन SRH के लिए 3 नम्बर पर बल्लेबाजी करेंगे. वह बीच के ओवर्स में एंकर की भूमिका निभाएंगे. उनपर टीम की कप्तानी का भार भी होगा.

मनीष पांडे: मनीष पांडे लगातार रन बनाते हुए नजर आएंगे और अपने IPL के प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाने चाहेंगे. वह 4 नम्बर पर कप्तान का साथ निभाएंगे.

विराट सिंह: SRH ने ऑक्शन 2020 के दौरान विराट सिंह को 1.9 करोड़ में खरीदा था. उन्हें पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं. वह 5 नम्बर पर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे.

ऑल राउंडर्स

विजय शंकर: विजय शंकर हैदराबाद के मैन ऑलराउंडर खिलाड़ी है. वह पाचवें गेंदबाज के रूप में उपयोग किये जा सकते हैं तथा उनके पास अंतिम ओवर्स में फिनिश करने की काबिलियत भी है.

अभिषेक शर्मा: अभिषेक शर्मा एक युवा खिलाड़ी है. उन्हें पिछले सीजन में ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले. खैर, IPL 2020 में वह 6 गेंदबाज के विकल्प के साथ टीम में अपनी जगह बना सकते हैं. वह बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.

राशिद खान: राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का एक अहम हिस्सा है. वह मैन स्पिनर के रूप में टीम में खेलते हैं. उन्होंने हैदराबाद के लिए कई शानदार स्पेल डाले हैं.

बॉलर 

भुवनेश्वर कुमार: भुवनेश्वर कुमार के टीम में होने से हैदराबाद की गेंदबाजी बहुत खतरनाक हो गई है. भुवी का अनुभव टीम को गेंदबाजी में बहुत काम आता है.

खलील अहमद: खलील अहमद दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में SRH की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. उन्होंने पिछले कुछ सालों में हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

संदीप शर्मा: संदीप शर्मा नए बॉल के साथ अच्छा स्विंग कराते हैं. वह भुवनेश्वर के साथ मिलकर डेथ ओवरों में भी बॉलिंग की कमान संभालेंगे.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago