इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हमें हर सीजन किसी ना किसी टीम को उसका अपना कोई पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखते हैं और इसमें सबसे पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आती है, जो हर सीजन कुछ ऐसा प्रदर्शन करती है, जिससे वह अपना नाम आईपीएल के इतिहास में दर्ज करवा लेती है।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती अभी तक की सबसे सफल टीमों में की जाती है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उसका हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 4 में अपनी जगह को पक्का करना होता है। आईपीएल में टीम के पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो अकेले दम पर मैच जिताने में अहम भूमिका अदा करते हैं और बल्लेबाज भी अपना पूरा 100 प्रतिशत हर मैच में देते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (सीएसके ने 246 रन बनाये)
साल 2010 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड चेन्नई के चेपक स्टेडियम में था, जिसमें सीएसके ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और इसके बाद पारी की शुरुआत करने के लिए आये मुरली विजय और मैथ्यू हेडन ने टीम को तेज शुरुआत देने का काम किया लेकिन हेडन 34 रनों की पारी खेलने के बाद ऑउट हो गए लेकिन विजय ने एक छोर से रन गति को बरकरार रखने के काम करते हुए 56 गेंदो में 127 रनों की पारी खेल दी तो वहीं एल्बी मोर्कल ने भी निचले क्रम में आकर 34 गेंदो में 62 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रनों तक पहुंचा दिया।
2 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके ने 240 रन बनाये)
आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनके होम ग्रांड मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पार्थिव पटेल और मैथ्यू हेडन की ओपनिंग जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत तो नहीं दे सकी लेकिन इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए आये माइक हसी ने एक छोर को संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाना शुरु किया और उन्होंने 54 गेंदो में 116 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए 20 ओवर खत्म होने पर टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 240 रनों तक पहुंचा दिया था।
3 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके ने 223 रन बनाये)
साल 2013 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जो पहले ही ओवर से गलत साबित हुआ और हसी के साथ विजय ने टीम को तेज शुरुआत देने का काम किया इसके बाद नंबर 3 पर खेलने के लिए आये सुरेश रैना ने 52 गेंदो में 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरो के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन पहुंचा दिया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…