अब रेड करने आए दिल्ली के खिलाड़ी नवीन कुमार. जिन्हें इस डू और डाई रेड में प्वाइंट चाहिए ही चाहिए था. वह मैट के दोनों तरफ गश्त कर रहे थे. उनकी धमक इतनी थी की टीम के प्रमुख ऑलराउंडर जो कि मैच में हाई 5 ले चुके थे वह अपने आप में संतुलन नहीं रख सके और मैट के बाहर चले गए. मगर चलो यहाँ तक भी सब ठीक था मगर इसके बाद जब रेडर नवीन कुमार को टैकल किया गया तो वह टैकल करने भी आ गए. और कबड्डी के नियमानुसार अगर एक खिलाड़ी मैट से बाहर हो जाता है तो वह टैकल नहीं कर सकता. मगर चलो यहाँ तक भी ठीक था उन्होंने टैकल किया. और टैकल करने के बाद टीम को एक प्वाइंट मिला और स्कोर 30-30 बराबर हो गया. मैच ड्रॉ हुआ. मगर यहाँ तमिल थलाइवाज की टीम से गलती हुई उन्होंने रिव्यू लिया उनके अनुसार मंजीत ने उन्हें टैकल नहीं किया था. मगर जब रिव्यु हुआ तो पता चला कि पहले तो मंजीत मैट से बाहर चले गए थे और फिर वह टैकल में भी थे जिसके चलते रेडर को आउट होने के बाद भी आउट नहीं दिया गया और मंजीत के मैट से बाहर होने की वजह से दबंग दिल्ली की टीम को एक प्वाइंट मिला और वह रोमांचक मुकाबले में 1 प्वाइंट के अन्तर से जीत गए.
अगर बात पहले हाफ की करी जाए तो तमिल थलाइवाज ने शानदार शुरुआत की थी और पहले हाफ में तमिल थलाइवाज, दिल्ली से 18-11 से आगे थी. वहीं, दूसरे हाफ में दिल्ली ने शानदार वापसी की और अंतिम के कुछ मिनटों में शानदार 10 प्वाइंट्स हासिल किए और तमिल थलाइवाज के स्कोर की बराबरी की.
इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए. वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने 13 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मंजीत छिल्लर 6 टैकल में पांच प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे.
बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 13 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 6 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले हासिल किए. वहीं, तमिल थलाइवाज को 12 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स जीते. गौरतलब है कि, तमिल थलाइवाज को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को 30-29 से हराया. इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.
आपको बता दे कि, इस मैच से पहले प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज की टीमें 6 बार आमने सामने आई थी. जिसमें दिल्ली की टीम का पलड़ा भारी रहा था. दिल्ली की टीम ने तमिल थलाइवाज को 5 मैचों में हराया था, जबकि 1 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सीजन में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक ही मैच खेली थी, जिसमें दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को 37-33 से पराजित किया था.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…