Categories: CricketNews

युवराज ऑउट नहीं थे, फिर उन्हें जाना पड़ा पवेलियन

Yuvraj Walks off Despite Being Not Out: पिछले महिने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज़ सिंह इस समय ग्लोबल टी20 का दूसरा सीज़न खेलने के लिए कनाडा पहुंच चुके हैं, जहां पर युवी टोरंटो नेशनल टीम की कमान संभाल रहे हैं और टीम ने अपना पहला मैच 25 जुलाई को वैंकुवर नाइट्स के खिलाफ सीएए सेंटर में खेला जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा।

युवराज़ को लेकर सभी की नज़रे इस मैच पर टिकी हुई थी, लेकिन जब पारी के 9 वें ओवर में वह कैलम मैकलियोड के ऑउट होने के बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे तो उसके बाद आसानी से रन युवी के बल्ले से नहीं निकल पा रहे थे जिसके बाद एक अजीबोगरीब ढंग से युवी मध्यगति के गेंदबाज़ रिजवान चीमा की गेंद पर ऑउट होकर चलते बने।

रिप्ले में हुआ साफ | Yuvraj Walks off Despite Being Not Out
अपनी पूरी पारी के दौरान युवी ने 27 गेंदो में सिर्फ 14 रन ही बना सके और चीमा की जिस गेंद पर युवराज़ ऑउट हुए उसमें गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटीकीपर की तरफ गयी लेकिन उसके कीपर गेंद को पकड़ नहीं सका और गेंद विकेट पर जाकर लग गयी औऱ युवी को लगा कि वह ऑउट हो गए जिसके बाद पवेलियन की तरफ बढ़ गए।

इस ऑउट को लेकर तीसरे अंम्पायर से भी नहीं पूछा गया, जिसके बाद रिप्ले में जब सारी बात साफ हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी जिस कारण युवी को डगऑउट में जाकर बैठना जो बिलकुल भी ठीक नहीं था।

इसके बाद कायरन पोलार्ड ने युवी के ऑउट होने के बाद आते ही तेज़ी के साथ बल्लेबाज़ी करना शुरू किया और 13 गेंदो में 30 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे वहीं अंत में हेनरिक क्लासेंन ने भी 20 गेंदो में 41 रनों की पारी खेली।

नेशनल टीम ने अपने 20 ओवरो में 160 रन ही बना सकी जिसके बाद वैंकुवर नाइट्स ने 16 गेंद पहले ही इस मैच को खत्म करके सीज़न की पहली जीत दर्ज की और इस जीत में चैंडविक वाल्टन ने 59 रन और रीज़ा वैन डर डुसेन ने 65 रनों की पारी खेली।

यहां पर देखिए युवराज़ सिंह को ऑउट होते हुएः

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago