डेल स्टेन के नाम से तो हर एक क्रिकेट प्रेमी परिचित है. दरअसल, यह तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. स्टेन को टेस्ट स्पेसलिस्ट भी कहा जाता है लेकिन वनडे और टी20 में भी इस खिलाड़ी के आंकड़े खराब नहीं है. वह इस साल IPL के ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं. इसलिए हर एक फैन को उनके बारे में छोटी–बड़ी जानकारी जरूर होनी चाहिए.
अच्छा तेज गेंदबाजी विकल्प
स्टेन ने साल 2007 में अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था जहां उनकी टीम का सामना न्यूज़ीलैंड से हुआ था. स्टेन ने इसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया. पिछले कुछ सालों में स्टेन कई सारी इंजरी के कारण टीम से अंदर भर जरूर हुए हैं लेकिन आज भी SA के पास इससे अच्छा बॉलिंग विकल्प नहीं है.
डेल स्टेन का IPL करियर और T20 इंटरनेशनल्स रिकॉर्ड
डेल स्टेन ने अपनी जबरदस्त बॉलिंग के दम पर साउथ अफ्रीका के अलावा भारत में भी कई सारे फैंस बनाए हैं. स्टेन ने अपने करियर में कुल 44 T20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है. इन मैचों में स्टेन ने 6.8 की जबरदस्त इकोनॉमी के साथ 61 विकेट्स लिए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए ज्यादा T20 मैच नहीं खेले हैं.
डेल स्टेन ने IPL ने काफी ज्यादा नाम कमाया है. दरअसल, इस खिलाड़ी ने अलग–अलग टीमों के लिए खेलते हुए कुल 92 मैचों में हिस्सा लिया है. इन मैचों में इस खिलाड़ी ने कुल 96 विकेट्स लिए हैं. इस दौरान भी उनकी इकोनॉमी 6.77 की रही है.
डेल स्टेन के IPL 2020 के ऑक्शन में बिकने के चांस
डेल स्टेन एक कमाल के फास्ट बॉलर है. T20 का अलावा ODI और टेस्ट क्रिकेट में भी इस दिग्गज खिलाड़ी का नाम चलता है. IPL 2020 के ऑक्शन की बात करें तो स्टेन के पीछे कई सारी टीमें जाने वाली है. हर टीम को एक बढ़िया विदेशी तेज गेंदबाजी विकल्प चाहिए. देखा जाए तो ऑक्शन में काफी सारे नाम है लेकिन स्टेन एक प्रसिद्ध चेहरा है.
IPL की लगभग हर एक डेल स्टेन को नीलामी में टारगेट बनाएगी. खैर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिलीज़ होने से यह तो साफ हो गया है कि वह अपनी पुरानी टीम में नहीं जाने वाले हैं. किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली केपिटल्स जैसी टीमों को एक अच्छे विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत है.
ऐसे में यह सारी टीमें स्टेन को खरीदने की कोशिश जरूर करेगी. यह दिग्गज खिलाड़ी 4-5 करोड़ में किसी टीम का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकता है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…