Categories: CricketNews

रणज़ी ट्राफी 2019-20 में चंडीगढ़ बनाम अरुणांचल प्रदेश के मैच के दौरान योगराज सिंह ने खड़ा किया विवाद

रणज़ी ट्राफी 2019-20 का सीज़न 9 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें कई स्टेट की टीमें इस बार हिस्सा ले रही हैं, वहीं चंड़ीगढ़ जो पहली बार रणज़ी ट्राफी में प्रवेश कर रही हैं, उसको अपना पहला मैच अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना था, लेकिन मैच के पहले ही दिन विवादों का सामना करना पड़ा जिसमें मैच रैफरी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्लेट ग्रुप के मैचो की शुरुआत भी 9 दिसंबर सोमवार से शुरु हो गयी लेकिन केंद्र शासित क्रिकेट संघ ने अपनी तैयारियां इस मैच को लेकर पूरी नहीं की थी, ऐसा लग रहा था और वह बीसीसीआई के नियमों से भी पूरी तरह अनभिज्ञ दिखे। इस मैच में एक विवाद ही पहले देखने को नहीं मिला बल्कि 2 बड़े विवादों के कारण मैच रैफरी ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

पहले विवाद में पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह शामिल थे, जो मैच शुरु होने के बाद चंडीगढ़ टीम के ड्रेसिंग रुम में जाकर बैठ गए जबकि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार सिर्फ बीसीसीआई की तरफ निर्देशित लोग ही मैच के दौरान किसी टीम के ड्रेसिंग रुम में जा सकते हैं, लेकिन योगराज सिंह के पास ऐसे किसी तरह के अधिकार नहीं थे।

बीसीसीआई एंटी करप्शन ऑफीसर हरीश शर्मा ने इसके बाद योगराज सिंह से उस जगह से जाने के लिए आग्रह किया। इसके बाद दूसरा विवाद देखने को उस समय मिला जब चंडीगढ़ और अरुणांचल प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों को अपना लंच बीच मैदान में करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्योंकि स्टेडियम में डाइनिंग एरिया ही नहीं था, जहां पर दोनों ही टीमें लंच कर सके। इस मैच में रेफरी की भूमिका निभा रहे कर्नल चिन्मय शर्मा यह सब देखकर बेहद नाराज हुए। इसके बाद यूटीसीए ऑफीशियल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक ऑफीशियल से इस पूरे मामले पर बात करते हुए कहा कि, हमें काफी कम ही ऐसे मैच आयोजन करने का मौका मिलता हैं, हम अभी अपनी गलतियों से सीख रहे हैं। मैं पूरी तरह से आपको आश्वत करना चाहता हूं कि आगे भविष्य में इस तरह की गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago