Categories: Cricket

आर साई (R Sai Kishore) के बारे में जानकारी

Ravisrinivasan Sai Kishore Biography: भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. भारतीय पिचों पर जितना महत्व तेज गेंदबाजों का है, उतना ही महत्व स्पिनर्स का भी है. इंडिया ने काफी सारे स्पिनर्स को क्रिकेट जगत के आगे प्रस्तुत किया है जिसमें अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

किसी भी टीम के पास अगर अच्छा स्पिन गेंदबाज है तो उसे विकेट्स लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है. आज हम एक ऐसे स्पिनर के बारे में बात करने वाले हैं जो पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा नाम कमा रहा हैदरअसल, इस खिलाड़ी का नाम आर साई किशोर है.

जानकारी
पूरा नाम रविसरिनिवासन साई किशोर
जन्मदिन 6 नवंबर 1996
बैटिंग लेफ्ट हैंड बैट्समैन
होमटाउन चेन्नई, तमिल नाडु

 

आर साई (R Sai Kishore) का शुरुआती करियर

आर साई किशोर का जन्म 6 नवंबर 1996 में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. वह बचपन से ही क्रिकेट को लेकर सीरियस थे और इस वजह से ही उन्होंने क्रिकेट में अपना ध्यान लगाया. उनका पूरा नाम रविश्रीनिवासन साई किशोर है. कहा जा सकता है कि तमिल नाडु प्रीमियर लीग के कारण ही आज वह अपने राज्य के लिए खेल रहे हैं.

आर साई का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े

Ravisrinivasan Sai Kishore Biography: आर साई एक जबरदस्त स्पिनर है, इसका प्रमाण उनके बॉलिंग रिकॉर्ड को देखकर ही मिल सकता है. दरअसल, साई ने लिस्ट क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए सिर्फ 20 मैचों में 42 विकेट लिए हैं. इसके अलावा फर्स्ट क्लास मैचों में भी उनका जबरदस्त रिकॉर्ड है, साई ने सिर्फ 9 मैचों में 25 विकेट लिए हैं जहां उन्होंने 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. टी20 में भी रविश्रीनिवासन का प्रदर्शन बढ़िया है क्योंकि उनकी बॉलिंग इकोनॉमी 6 से भी कम है और वह कुल 25 विकेट्स ले चुके हैं.

आर साई (R Sai Kishore) के बारे में अन्य जानकारी

आर साई एक स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज है. 12 मार्च 2017 को उन्होंने पहली बार किसी मैच में तमिलनाडु की टीम को रिप्रेजेंट किया था. तमिलनाडु की टीम के अलावा वह चेपौक सुपर गिलीज़ और रूबी त्रिची वारियर्स की टीम का हिस्सा भी हैं.

‘आर साई’ चर्चा का विषय

कुछ सालों पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में चेपौक सुपर गिलीज़ और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच एक मैच चल रहा था. इस मैच में एक मौके पर साई किशोर ने एन जगदीशन का विकेट ले लिया था. इसके बाद वह ज्यादा जोश में गए और उनकी नॉनस्ट्राइक एंड पर खड़े आरअश्विन के साथ बहस हो गयी. जल्द ही इस लड़ाई को खत्म किया गया. इसके प्रभाव साई पर जबरदस्त रूप से पड़ा क्योंकि उन्होंने बाद में अपनी टीम के लिए 12 विकेट्स लिए थे. इसके अगले सीजन में भी इस लेफ्ट आर्म बॉलर ने 17 विकेट्स लेकर टूर्नामेंट में टॉप किया था.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago