इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2019 में खेला गया 12 वां सीज़न दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए काफी शानदार बीता था और टीम ने लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह को सुनिश्चित किया था। यह दिल्ली की फ्रेंचाइज़ी के लिए एक सीज़न था, जिसमें टीम नये मैनेजमैंट और नये नाम के साथ मैदान में खेलने के लिए उतरी थी।
सभी फैंस को दिल्ली कैपिटल्स से एक अच्छे प्रदर्शन की भी उम्मीद थी और उन्होंने किसी को निराश भी नहीं किया हालांकि टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली ने अपने प्रदर्शन के जरिए सभी की तारीफ बटोरी थी। अब इसी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग ने साल 2020 में टीम से इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखने की उम्मीद भी की है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीज़न शानदार खेल दिखाया था और अय्यर के नेतृत्व में किसी तरह की खामी देखने को नहीं मिली थी वह हर मामले में टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए थे और इसी कारण टीम ने प्वाइंट्स टेबल पर 18 अंको के साथ तीसरे स्थान पर खत्म किया था।
आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले पोटिंग कही ये बात
19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होने वाले आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग जहां भारत आ चुके हैं, तो उन्होंने इस नीलामी प्रक्रिया को लेकर भी कहा कि, पिछला सीज़न हमारे लिए काफी शानदार बीता था और टीम के लिए भी एक नयी शुरुआत होगी लेकिन हम अपने तरीके में किसी तरह का बदलाव नहीं करने वाले हैं, जिस तरीके से पिछले सीज़न में खेला था, उसे ही जारी रखने की कोशिश करेंगे।
वहीं टीम में शामिल खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिल सके। पोटिंग ने अपने बयान में आगे कहा कि, पिछले सीज़न को लेकर यदि हम याद करे तो हमने काफी मजे किए हम सभी चाहते थे, कि एक नयी शुरुआत की जाए, नये नाम के साथ और इसी कारण हम इसको लेकर गए।
हमने काफी कड़ी मेहनत की थी और शानदार खेल भी दिखाया था, यदि मैं पीछे मुड़कर देखुं तो मैं यह कह सकता हूं कि यह टीम टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीम थी। हम सभी ने काफी मजे किए थे। यह बाकी आईपीएल सीज़न से मेरे लिए बिल्कुल एक अलग ही माहौल था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं और हम आने वाले सीज़न में भी इसी तरीके से खेलने वाले हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…