इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का सीज़न अभी शुरु होने में कुछ महिने का समय बचा हुआ है, लेकिन इस सीज़न के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। 19 दिसंबर की शाम को 3 बजे से कोलकाता में इस बार आईपीएल नीलामी का आयोजन किया जा रहा है।
सभी 8 फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीमों का गहराई से विश्लेषण करते हुए खिलाड़ियों को रिलीज़ और रिटेन करने का फैसला पहले ही कर चुके हैं। इस ऑक्शन प्रक्रिया से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में लम्बे से जुड़े अजिंक्य रहाणे को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया।
रहाणे के लिए साल 2019 का आईपीएल सीज़न भी अच्छा बीता था और उन्होंने 14 मैचो में 32.75 के शानदार औसत के साथ 393 रन बनाये थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी भी शामिल है। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रहाणे को अगले सीजन के लिए रिटेन ना करने का फैसला किया जबकि राजस्थान के लिए आईपीएल में साल 2011 से 2019 तक रहाणे 100 मैच खेले जिसमें उन्होंने टीम के लिए 24 मैचो में कप्तानी का भी जिम्मा निभाया है।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहाणे को ट्रेड करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मयंक मार्कंडेय और राहुल तेवातिया को शामिल किया। वहीं रहाणे भी भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में ही खेलते हुए दिखते हैं, जिस कारण वह लिमिटेड ओवर्स के लिए अधिक उपयोगी नहीं समझे जाते हैं।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग ने अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किए जाने के फैसले को लेकर अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि, रहाणे का पास काफी अनुभव है और वह कोटला के मैदान में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे टीम की बल्लेबाज़ी में गहराई देखने को मिलेगी।
रहाणे को ट्रेड करने के पीछे बताया ये कारण
जब अजिंक्य रहाणे को लेकर राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमैंट से इसको लेकर पूछा गया तो वह इसके लिए पहले से ही अपना मन बना चुके थे। राजस्थान रॉयल्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर जैक लुश मैक्रुम ने इसको लेकर अपनी तरफ से कहा कि, हमारे पास पहले से ही टीम में कई शानदार ओपनिंग खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन हमें टीम में अच्छे लेग स्पिनरों को शामिल करना था, जिस कारण हमें यह फैसला लेना पड़ा।
जैक लश मैक्रुम ने रहाणे की तारीफ करते हुए कहा कि वह रॉयल्स टीम लीजेंड रहे हैं और फ्रेंचाइज़ी उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती है। राजस्थान रॉयल्स टीम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर ने अजिंक्य रहाणे को उनके आने वाले भविष्य को लेकर भी शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा मयंक मार्कंडेय और राहुल तेवातिया ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचने में कामयाब हो सके थे। वहीं तेवातिया टीम के लिए निचले क्रम में तेज़ी के साथ बल्लेबाज़ी करके रन बना सकते हैं, जो टीम के लिए भी एक सकारात्मक बात है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…