इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली दिल्ली की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में अंडर अचीवर समझा जाता है, क्योंकि टीम से हर सीजन में फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होती है, लेकिन उसके बाद सभी को निराशा हाथ लगती है। इस टीम से जहां आईपीएल में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, आंद्रे रसल और एबी डी विलियर्स लेकिन टीम ने सभी का साथ खराब सीजन के बाद छोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के बार में कुछ जानकारी

मालिक

दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिकाना हक 2 बड़े बिजनमैन के पास है, जिसमें जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्लू ग्रुप शामिल हैं। दोनों के पास टीम के 50-50 प्रतिशत शेयर हैं। जीएमआर ग्रुप कंपनी का जहां नई दिल्ली में ही मुख्यालय है. तो वहीं पिछले सीजन टीम के आधे मालिक बने जेएसडब्लू की इंडियन सुपर लीग में भी बैंगलुरु की फ्रेंचाइजी हैं।

ब्रांड

जब आईपीएल में दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने अपना पहला कदम रखा था, तो उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था, लेकिन बाद लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के मालिको ने नाम बदलने का फैसला किया जिसके बाद टीम अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के नाम से खेलती है। टीम आईपीएलम में अपने होम मैच नयी दिल्ली के श्री अरुण जेटली स्टेडियम में खेलती है।

सीजन

दिल्ली कैपिटल्स टीम के आईपीएल में 12 सीजन के प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो उसमें टीम ने पहले 2 सीजन में सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच सकी इसके बाद साल 2010 के आईपीएल सीजन में टीम ने 5 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया तो वहीं साल 2011 के आईपीएल सीजन में टीम सबसे निचले पायदान पर रहते हुए अपने आईपीएल सीजन को खत्म किया था।

इसके बाद साल 2012 के आईपीएल सीजन में टीम ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में पहुंचकर सीजन का अंत किया था, तो वहीं इसके बाद में साल 2013, 2016, 2017, 2018 के आईपीएल सीजन में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन साल 2019 के आईपीएल सीजन में लम्बे समय के बाद टीम ने प्लेऑफ में पहुंकर सीजन का अंत किया था।

महत्तवपूर्ण खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ

दिल्ली कैपिटल्स टीम से जहां कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद भी टीम एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी है।

साल 2020 के आईपीएल सीजन को लेकर बात करी जाए तो टीम के साथ अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के तौर पर 2 महत्तवपूर्ण खिलाड़ी जुड़ चुके हैं, तो वहीं कोचिंग स्टाफ में टीम मुख्य कोच के तौर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान रिकी पोटिंग हैं, इसके अलावा गेंदबाज़ी कोच के तौर जेम्स होप्स और वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ टीम में सहायक कोच की भूमिका में हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago