साल 2013 के आईपीएल सीजन में डेक्कन चार्जर्स की जगह पर नयी टीम के तौर पर शामिल की गयी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रदर्शन अभी तक खेले गए उनके 7 आईपीएल सीजन में शानदार रहा है, जिसमें टीम एकबार आईपीएल विजेता भी बन चुकी है। ऑरेंज आर्मी के तौर पर पहचानी जाने वाली सनराइजर्स की टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस टीम को बेहद मजबूत बनाते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जहां आईपीएल फाइनल में 2 बार अपनी जगह बना चुकी है, तो वहीं टीम ने 5 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। टीम के पूर्व कोच टॉम मूडी ने हर सीजन में अपनी टीम को एक अलग ही तरह से सभी के सामने लेकर आये हैं, जिसमें उनकी रणनीति विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द के रुप में रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद के बारे में कुछ जानकारी

मालिक

मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरह इस टीम के मालिकाना हक जिनके पास है, उनका मुख्यालय उस शहर में स्थित नहीं हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम का मालिकाना हक सन टीवी के पास है, जो एक मीडिया कंपनी है और इसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। यह एशिया का सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क है, जिसकी शुरुआत साल 1993 में कालानिथी मारन ने की थी।

ब्रांड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का लोगो एक उड़ता हुआ बाज है, जो टीम की जर्सी में देखने को मिल जाएगा। टीम की जर्सी का रंग पहले सीजन से अभी तक ऑरेंज ही है और इसको लेकर किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती है।

सीजन

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल जर्नी को लेकर बात की जाए तो टीम ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन से यह बात पूरी तरह से दर्शा दी थी, कि वह इस ट्राफी को जीतने के लिए हर सीजन में खेलने के लिए उतरे हैं। साल 2013 के आईपीएल सीजन में टीम ने प्लेऑफ में पहुंचकर खत्म किया था।

इसके बाद साल 2014 और 2015 के आईपीएल सीजन में टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 6 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया लेकिन इसके बाद साल 2016 के आईपीएल सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान डेविड वार्नर के नेतृत्व में पहली बार अपनी टीम को विजेता बनाया।

वहीं साल 2017 में टीम जहां प्लेऑफ तक पहुंची थी, तो साल 2018 के आईपीएल सीजन में टीम एकबार फिर से फाइनल में पहुंची लेकिन यहां पर उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2019 के आईपीएल सीजन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन तो किया लेकिन वह सिर्फ प्लेऑफ तक ही पहुंच सके।

महत्तवपूर्ण खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो शुरुआती सीजन में टीम के लिए शिखर धवन और अमित मिश्रा ने काफी अहम भूमिका निभाई लेकिन इन दोनों को टीम से रिलीज किए जाने के बाद डेविड वार्नर और केन विलियमसन ने जहां बल्लेबाज़ी में अपना दारोमदार संभाला तो वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के साथ राशिद खान ने जिम्मेदारी को निभाया।

इसके अलावा टीम के पास जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और सिधार्थ कौल के रुप में भी शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, इसके अलावा कोचिंग स्टाफ में टीम के साथ पहले सीजन से मुख्य कोच के तौर पर जुड़े रहे टॉम मूडी अब साल 2020 के सीजन में टीम के साथ नहीं होंगे और उनकी जगह पर मुख्य कोच की भूमिका में ट्रेवर बेलिस को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वहीं ब्रैड हैडिन को सहायक कोच की भूमिका में रखा गया तो वहीं मुथैया मुरलीधरन को गेंदबाजी मेंटर के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को बल्लेबाज़ी मेंटर के रुप में जिम्मेदारी दी गयी है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago