किसी भी खेल में सबसे अधिक अचम्भा तभ होता है, जब किसी टीम के पास एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद होने के बावजूद वह टीम बड़े टूर्नामेंट में अधिक सफल होती हुई दिखाई नहीं देती है। जिस तरह से फुटबॉल में नीदरलैंड्स की टीम के पास के एक से एक खिलाड़ी है, लेकिन फीफा वर्ल्डकप की ट्राफी को वह एकबार नहीं उठा सके उसी तरह क्रिकेट में साउथ अफ्रीका टीम के पास भी शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन वह आईसीसी वर्ल्डकप की ट्राफी अभी तक नहीं जीत सके।

इस बात से इतना तो साफ हो जाता है, कि किसी भी टीम स्पोर्ट में कोई टीम तभी सफल हो सकती है, जब वह एक साथ शानदार खेल दिखाये ना कि कोई खिलाड़ी तो अच्छा खेले लेकिन बाकी के खिलाड़ी बिल्कुल भी सहयोग ना करे। कुछ ऐसा ही हमें इंडियन प्रीमियर लीग में देखने को मिला है, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी तो थे, लेकिन 12 सीजन बीत जाने के बाद भी टीम एक भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी।

आईये जानते हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बारे में

टीम के मालिक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के एक समय मालिक विजय माल्या थे, लेकिन मौजूदा समय में इस टीम के मालिकाना हक यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के पास जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पेय पदार्थ की कंपनी है और इस कंपनी का मुख्यालय भी बंगलुरु में ही स्थित है। इस कंपनी के चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा हैं, तो वहीं कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर एवं चीफ एकजीक्यूटिव ऑफीसर आनंद कृपालु हैं।

ब्रैंड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का नाम यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के लिकर ब्रांड रॉयल चैलेंजर्स पर ही रखा गया है। टीम के लोगो में उस बात की झलक देखने को मिल जाती हैं, जिसमें शेर दहाड़ मारते हुए दिखाई दे जायेगा। शुरु में टीम की किट को रेड और गोल्ड के कॉम्बिनेशन के साथ देखा जाता था, लेकिन अब पिछले कुछ सीजन से यह ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन के साथ दिखने लगा है।

जहां आरसीबी टीम का शुरुआती सीजन में टीम एंथम जीतेंगे हम शान से के बाद साल 2009 में यह बदलकर गेम फॉर मोर हो गया और इसके बाद वर्तमान में टीम का एंथम प्ले बोल्ड है, जो लगभग 6 भाषा, इंग्लिश, कन्नड़ा, बंगाली, तेलगू, पंजाबी और मराठी में सुना जा सकता है।

सीजन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने अभी तक 12 सीजन खेलने के बाद एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर नहीं किया है। लेकिन टीम इसे जीतने बेहद करीब पहुंच गयी थी, जिसमें साल 2009 के आईपीएल सीजन में जब टीम पहली बार आईपीएल के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। जिसमें सेमीफाइनल मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन फाइनल मैच में उन्हें डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद साल 2010 में टीम ने फिर से सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह को बनाया लेकिन मुम्बई इंडियंस से हार के साथ उन्होंने सीजन का अंत तीसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया। आरसीबी के लिए आईपीएल के अभी तक के 12 सीजन में साल 2011 का सीजन सबसे शानदार रहा जिसमें उन्होंने ग्रुप मैच खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रहते हुए खत्म किया था।

जहां पर उन्हें पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद टीम ने दूसरे क्वालीफायर मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए एकबार फिर से फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया लेकिन टीम को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद साल 2012 से लेकर 2014 के बीच खेले गए अगले 3 सीजन आरसीबी के लिए उतने खास नहीं बीते लेकिन साल 2015 के सीजन में टीम ने एकबार फिर से वापसी करते हुए एलिमिनेटर मैच में अपनी जगह को बनाया जहां पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराने के बाद दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गयी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को एकबार फिर से हार कर बाहर होना पड़ा।

आरसीबी के लिए साल 2016 का आईपीएल सीजन भी शानदार रहा जहां पर लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद टीम ने टॉप 2 पर रहते हुए खत्म किया था। गुजरात लायंस के खिलाफ टीम ने क्वालीफायर मैच में जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया जहां पर उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से था, लेकिन डेविड वार्नर की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने विराट कोहली को हराकर उनका आईपीएल जीतने का सपना एकबार फिर से तोड़ दिया। इसके बाद से आरसीबी टीम के प्रदर्शन में लगातार हर सीजन में गिरावट देखने को मिली और वह प्लेऑफ में अपनी जगह को भी पक्का नहीं कर सके।

महत्तवपूर्ण खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के पास पहले ही सीजन से विराट कोहली टीम में थे, वहीं साल 2009 के आईपीएल सीजन में टीम के पास 2 शानदार खिलाड़ी मौजूद थे, जिसमें जैक कैलिस और अनिल कुंबले शामिल थे और दोनों के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने लगातार 2 सीजन अच्छा प्रदर्शन किया जिसका सबसे बड़ा कारण यह 2 खिलाड़ी थे।

साल 2011 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम में यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल की एंट्री हुई और उस सीजन वह बेहद ही शानदार फार्म में दिखे इसके अलावा गेंदबाज़ी में श्रीनाथ अरविंद ने भी अच्छा किया लेकिन आरसीबी के लिए जो सबसे अच्छा प्रदर्शन एक सीजन में व्यक्तिगत तौर पर देखने को मिला वह विराट कोहली ने साल 2016 में दिखाया था।

विराट कोहली ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में अकेले ही 973 रन बना दिये थे, तो वहीं गेंदबाज़ी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद से ये 2 भारतीय खिलाड़ी आरसीबी टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण बन गए। साल 2020 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें ऐरन फिंच और क्रिस मौरिस की एंट्री हुई है।

वहीं टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर बात करी जाए तो उसमें मुख्य कोच की भूमिका में ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच होंगे तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मुख्य कोच रहे माइक हेसन इस सीजन आरसीबी टीम के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मिथुन मन्हास को सहायक कोच के तौर पर होंगे जबकि शंकर बासु को टीम का स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनाया गया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago