Categories: ओलंपिक

भारतीय जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी दीपा कर्माकर के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी दीपा कर्माकर जो पहली बार उस समय सभी की नजरों आयीं जब ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता था, लेकिन इसके बाद उन्हें सबसे अधिक पहचान उस समय मिली जब वह देश की पहली महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी बनी जिसने ओलंपिक के फाइनल तक का सफर तय किया और मामूली अंतर से कांस्य पदक से दूर रहती हुई चौथे स्थान पर खत्म किया।

इस खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपा को साल 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला जिसके बाद उन्हें अगले ही साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और साल 2017 में देश का चौथा उच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी मिला।

शुरूआती जीवन

9 अगस्त 1993 को त्रिपुरा के अगरतला में दीपा कर्माकर का जन्म हुआ था। फ्लैट फीट की समस्या होने के बावजूद दीपा ने जिम्नास्टिक्स में कदम रखने का फैसला किया जिसका उनके माता-पिता ने भी पूरा समर्थन किया। शुरूआती ट्रेनिंग में दीपा को आर्थिक परेशानियों का काफी सामना करना पड़ा। दीपा एक ऐसे राज्य से आती हैं, जहां खाने के समस्या का सामना करना पड़ता है।

यहां तक की ट्रेनिंग के लिए जरूरी सामान भी दीपा को आसानी से नहीं मिल पाते थे, लेकिन इसके बावजूद कर्माकर देश की सबसे शानदार जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी बनकर सभी के सामने आयी। अब दीपा की नजर साल 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को लेकर हैं।

निजी जीवन

4 फुट 11 इंच यह जिम्नास्टिक खिलाड़ी एक बंगाली परिवार से आती है और स्वभाव से काफी धार्मिक हैं। दीपा कर्माकर धर्म से हिंदू हैं और उन्हें त्यौहार परिवार के साथ मनाने में काफी आनंद आता है। दीपा अपने पिता के काफी करीब हैं।

प्रोफेशनल जीवन

जूनियर नेशनल साल 2008 में दीपा कर्माकर ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने करियर की शानदार शुरूआत करते हुए फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके 3 साल के बाद दीपा ने साल 2011 के नेशनल गेम्स में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर सभी को अचंभित कर दिया था। अभी तक दीपा अपने करियर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 77 पदक जीत चुकी हैं।

अचीवमेंट

  • जलपाईगुडी में साल 2008 में हुई जूनियर नेशनल्स में दीपा ने अपने करियर की पहली जीत दर्ज की।
  • हिरोशिमा में साल 2014 में हुई एशियन चैंपियनशिप में दीपा ने कांस्य पदक जीता।
  • ग्लास्गो में साल 2015 में हुई वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दीपा देश की पहली जिम्नास्टिक खिलाड़ी बन गयी।
  • टर्की में साल 2018 में हुई FIG आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में दीपा वैल्ट इवेंट ने गोल्ड मेडल जीता
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी, अगरतला से साल 2017 में दीपा कर्माकर ने डी.लिट की डिग्री पूरी की।
  • फोर्ब्स की साल 2017 की सुपर अचीवर्स एशिया 30 साल के कम उम्र के लोगों की लिस्ट में दीपा ने जगह बनायी।

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 4 फुट 11 इंच (150 सेंटीमीटर)
  • वजन – 50 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

निजी जीवन

  • जन्म – 9 अगस्त 1993
  • उम्र – 26 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – अगरतला, त्रिपुरा
  • राशी – सिंह
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – अगरतला, त्रिपुरा
  • स्कूल – अगरतला अभोयनगर नजरुल स्मृति विद्यालय
  • कॉलेज – महिला कॉलेज, अगरतला
  • क्वालीफिकेशन – आर्ट्स से बैचलर डिग्री और राजनीतिक विज्ञान में एमए
  • रिलीजन – हिंदू
  • हॉबी – कुकिंग, गाने सुनना, फिल्मे देखना

नेटवर्थ

दीपा कर्माकर की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह लगभग 1 करोड रूपये के आसपास हैं। साल 2014 के बाद से दीपा को कई नगद पुरस्कार के साथ भारत सरकार की तरफ से मदद मिली। बीएमडब्लू की तरफ से दीपा को 25 लाख रूपये की कार गिफ्ट की गयी थी।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago