देश के इतिहास में अब तक काफी शानदार बॉक्सिंग खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिसमें से एक नाम जितेंद्र कुमार का है। हरियाणा से आने वाले जितेंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को कई बार गर्व करने का मौका दिया है।
शुरूआती जीवन
17 साल की उम्र में ही अपने बॉक्सिंग के करियर को शुरू करने वाले जितेंद्र कुमार ने उसके बाद पीछे मुडकर नहीं देखा। बचपन से ही जितेंद्र ने एक बात अपने मन में बैठा ली थी, कि वह अपना 100 प्रतिशत हर बार देने की कोशिश करेंगे जिसका परिणाम भी उन्हें जल्द ही मिलने लगा। अपने जीवन में सारी परेशियानियों को पीछे छोड़ते हुए जितेंद्र कुमार एक विजेता के तौर पर सभी के सामने आये।
निजी जीवन
18 जुलाई 1988 को हरियाणा के भिवानी डिस्ट्रिक में जन्म लेने वाले जितेंद्र कुमार के पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे, तो वहीं उनकी मां एक रिटायर्ड टीचर थी। परिवार से जितेंद्र को पूरा समर्थन मिला जिसमें सबसे अधिक उनके भाई विरेंद्र कुमार और पिता ओम प्रकाश का जिस कारण जितेंद्र अपने करियर में सफलता हासिल कर सके।
साल 2016 में जितेंद्र कुमार ने फैशन डिजायनर यामिनी शर्मा से शादी की। मौजूदा समय में जितेंद्र कुमार हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।
प्रोफेशनल जीवन
पूरे विश्व में होने वाली बड़े टूर्नामेंट में जितेंद्र कुमार अभी तक हिस्सा ले चुके हैं। साल 2006 में जितेंद्र कुमार ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जहां पर उन्हें सेरगे वोदोप्योनोव से हार का सामना करना पड़ा था। इसी साल जितेंद्र को कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में डॉन ब्रोडहर्सट से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं साल 2008 में जितेंद्र कुमार ने समर ओलंपिक में हिस्सा लेते हुए राउंड 32 में उलास फुरकान मेमिस के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए राउंड 16 में अपनी जगह बनायी जहां पर उन्हें उजबेक के खिलाड़ी के खिलाफ खेलना था और इसमें भी जीत दर्ज करते हुए क्वाटर फाइनल में पहुंच गए लेकिन यहां पर उन्हें रसियन खिलाड़ी से हार कर बाहर होना पड़ा।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र कुमार किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।
नेटवर्थ
जितेंद्र कुमार की प्राइमरी इनकम उनकी हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर होने के साथ अपने स्पोर्टिंग करियर से भी होती हैं। फिलहाल उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…