Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग खिलाड़ी दिव्यांश सिंह पंवार के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी दिव्यांश सिंह पंवार जो महज अभी सिर्फ 17 साल के हैं, वह एक तिब्बती मूल के भारतीय खिलाड़ी हैं और चतुर्थ कोटे के तहत टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक गेम्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुके हैं। आईएसएस वर्ल्डकप में 629.2 अंक अर्जित करते हुए तीसरे स्थान पर रहते हुए दिव्यांश ने ओलंपिक में अपनी जगह को पक्का किया था।

शुरूआती जीवन

19 अक्टूबर 2002 को दिव्यांश सिंह पंवार का जन्म राजस्थान में हुआ था। 11 वीं क्लास में पढ़ने वाले दिव्यांश मोबाइल गेम पबजी के काफी शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन यह युवा लोगों के समय को बर्बाद भी करने वाला खेल हैं और इस कारण दिव्यांश के पिता ने उनको शूटिंग की तरफ लेकर जाने का फैसला किया।

निजी जीवन

पंवार निजी जीवन में अधिक बोलने वाले लोगों में से नहीं हैं और साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं। शूटिंग की तरफ उनका पूरा ध्यान देखने को मिलता हैं और वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहते हैं। दिव्यांश को उनकी शुरूआती सफलता उस समय मिली जब वह जूनियर टीम में थे और बाद में उन्हें बेस्ट जूनियर लेवल में शिफ्ट कर दिया गया और इसके बाद दिव्यांश को सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया।

प्रोफेशनल जीवन

दीपाली देशपांडे जो दिव्यांश सिंह पंवार की कोच हैं, वह खुद के मेहनती खिलाड़ी रही हैं और इसी कारण दिव्यांश में भी उसी तरह की लगने देखने को मिलती है। दिव्यांश को जो भी तकनीकि और किसी भी तरह की सलाह अपने कोच से मिलती हैं, वह उसका काफी गंभीर रूप से लेते हैं। ओलंपिक में अपनी जगह बनाना दिव्यांश के करियर के लिए बड़ी बात हैं।

कोच ने दिव्यांश सिंह पंवार को लेकर कहा कि वह पिछले 6 सालों से शूटिंग का अभ्यास कर रहा है। उसे अभी पूरी तरह से तालमेल बिठाने के लिए जरूर कुछ समय चाहिए लेकिन अभी तक उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2018 में दिव्यांश ने शूटिंग की चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

10 मीटर राइफल पुरुष शूटिंग इवेंट में सिल्वर पदक जीतने के साथ दिव्यांश ने अपनी जगह टोक्यो ओलंपिक के लिए पक्की कर ली थी। बिजिंग में हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप में 249.0 अंक अर्जित करते हुए दिव्यांश ने चाइना के जिनचेंग को पीछे छोड़ा था। अभी तक टोक्यों ओलंपिक में शूटिंग के लिए 4 भारतीय खिलाड़ी अपनी जगह बना चुके हैं, जिसमें अपूर्वी चंदेला और अंजुम मुदगिल जिन्होंने महिला 10 मीटर राइफल में तो वहीं दिव्यांश के साल सौरभ चौधरी ने भी पुरुष 10 मीटर राइफल के इवेंट में जगह पक्की की है।

अचीवमेंट

प्राइज़ साल जगह शूटिंग कॉम्पिटीशन
कांस्य पदक नवंबर, 2018 कुवैत 11 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप
लक्ष्य कप जनवरी, 2019 मुम्बई, कर्नाल, पनेवल के पास लक्ष्य शूटिंग क्लब
पता नहीं फरवरी, 2019 तुगलकाबाद, डॉ. कर्णी सिंह नेशनल स्कॉवड वर्ल्डकप
सिल्वर पदक और ओलंपिक में जगह पक्की अप्रैल, 2019 बिजिंग, चाइना ISSF वर्ल्डकप

निजी जानकारी

  • पूरा नाम – दिव्यांश सिंह पंवार
  • उम्र – 19 अक्टूबर 2002
  • होमटाउन – जयपुर
  • राशी – तुला
  • रिलीजन – हिंदू
  • वर्तमान वर्ल्ड रैकिंग – 11
  • पिता का नाम – अशोक पंवार
  • स्कूल – महेश्वरी पब्लिक स्कूल
  • कोच – दीपर कुमार दूबे, कुलदीप शर्मा, महावीर सिंह
  • शिक्षा – अभी 11 वीं क्लास में पढ़ रहे हैं।

नेटवर्थ

दिव्यांश सिंह पंवार की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विवाद

अपने छोटे से करियर में अभी तक दिव्यांश सिंह पंवार किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/divyansh.s.panwar
  • इंस्टाग्राम – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago