भारतीय एथलीट खिलाड़ी इरफान कोलोथम थोडी जिन्हें सभी केटी इरफान के तौर पर जानते हैं, उन्होंने टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक गेम्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इरफान 20 किलोमीटर वॉक इवेंट के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं। जापान में हुई एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर इवेंट में इरफान चौथे स्थान पर रहे थे। केटी इरफान ने इस रेस को 1 घंटा 20 मिनट 57 सेकेंड में पूरा करते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया था।
शुरूआती जीवन
8 फरवरी 1990 को इरफान कोलोथम थोडी का जन्म का केरला के किजुपरमबा में मल्लापुरम डिस्ट्रिक में हुआ था। एक बच्चे के तौर पर इरफान भारतीय आर्मी से काफी प्रभावित थे और वह इसमें भर्ती होना चाहते थे। केरला में फुटबॉल काफी फेमस हैं और केटी को भी यह खेलना बेहद पसंद था।
निजी जीवन
मार्च 2010 में केटी इरफान को स्पोर्ट्स कोटे के तहत भारतीय आर्मी में चयन हो गया। जहां पर उन्हें मद्रास रेजीमेंट सेंटर में सूबेदार रामकुमार के अंडर में ट्रेनिंग करने का मौका मिला। केटी रोज सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग करते थे और उनकी इस ट्रेनिंग में 1 किलोमीटर की दौड़ के साथ 5 किलोमीटर वॉक के तौर पर होती थी, जिसे पूरा करने में उन्हें 3 घंटे का समय लग जाता था।
इसके बाद शाम को केटी 2.5 घंटे ट्रेनिंग करते थे, जिसमें 1 किलोमीटर रनिंग के साथ वॉकिंग शामिल थी। आर्मी में भर्ती होने के बाद केटी का अधिकतर समय ऊटी में बीता जिसमें आर्मी के अंडर में ट्रेनिंग करने से उन्हें काफी लाभ भी हुआ। मौजूदा समय में केटी अपने परिवार के साथ कुनियिल में रह रहे हैं।
प्रोफेशनल जीवन
मल्लापुरम एक्सप्रेस के नाम से पहचाने जाने वाले केटी इरफान जो अपने होमटाउन में किसी प्रेरणा से कम नहीं है। केटी ने कई मौकों पर देश का सम्मान बढ़ाया है। साल 2012 के लंदन ओलंपिक में केटी ने 20 किलोमीटर वॉक इवेंट को 1 घंटा 20 मिनट 21 सेकेंड में पूरा करते हुए 10 वें स्थान पर खत्म किया जिसमें उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर दिया था। मार्च 2013 में चाइना में हुई आईएएएफ 20 किलोमीटर रेस वॉक चैलेंज इरफान 5 वें स्थान पर रहे थे।
फरवरी 2019 में चेन्नई में हुई नेशनल ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर इवेंट को 1 घंटे 26 मिनट 18 सेकेंड में पूरा करते हुए जीत हासिल की। केटी को अंजलीन मेडल हंट कंपनी काफी सपोर्ट करती हैं, जो उनके खेल से जुड़े सारे खर्चे वहन करती हैं।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
केटी इरफान को साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स से उस समय वापस भेज दिया गया था, जब उनके कमरे में नीडल मिली थी, जिसको रूम की सफाइ करने वाले कर्मचारी ने पाया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियन एंडी डोपिंग ऑफीशियल्स ने उन्हें और उनके साथ कमरे में रूके राकेश बाबू को वापस भेजने का फैसला किया।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…