Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला आर्चरी खिलाड़ी डोला बनर्जी के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला आर्चरी खिलाड़ी डोला बनर्जी जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक के लिए डोला पहली भारतीय महिला क्वालीफाई करने वाली खिलाड़ी थी, जिसमें वह आर्चरी के व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गयी थी।

शुरूआती जीवन

पश्चिम बंगाल से आने वाली डोला बनर्जी ने 10 साल की उम्र में ही आर्चरी खेलना शुरू कर दिया था। साल 1996 में जब डोला 16 साल की थी, तो उस समय सेंडिगो में हुए यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में डोला बनर्जी ने हिस्सा लिया था। डोला भारतीय महिला आर्चरी टीम की एक महत्तवपूर्ण हैं।

निजी जीवन

वेस्ट बंगाल के नार्थ 24 परगना डिस्ट्रिक के बारानगर में 2 जून 1980 को डोला बनर्जी का जन्म हुआ था। डोला के पिता का नाम अशोक बनर्जी और मां का नाम कल्पना बनर्जी है। वहीं डोला का छोटा भाई राहुल बनर्जी भी एक शानदार आर्चरी खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। डोला की मां चाहती थी, उनकी बेटी एक गायिका बने लेकिन डोला की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। डोला ने कॉरपोरेट प्रोफेशनल मधादीप बनर्जी से शादी की और दोनों के दियान नाम एक बेटा है।

प्रोफेशनल जीलन

नेशनल लेवल पर डोला बनर्जी ने 52 से अधिक गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर और 8 कांस्य पदक जीते हैं। साल 2004 में हुए समर ओलंपिक में डोला देश के लिए आर्चरी में खेलने गयी थी, जहां पर व्यक्तिगत इवेंट में 642 के स्कोर के साथ डोला 13 वें स्थान पर रहीं थी। साल 2008 में हुए बिजिंग ओलंपिक में डोला व्यक्तिगत और टीम इवेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों ही इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

बनर्जी के साथ टीम में बोम्बल्या देवी और प्रानिथा वर्धाहिनी टीम इवेंट में साथ खेलती हैं। साल 2010 में बनर्जी ने महिला रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, इसके अलावा रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में भी डोला ने कांस्य पदक जीता।

अवार्ड

तीरंदाजी में शानदार योगदान के लिए साल 2005 में अर्जुन पुरस्कार मिला।

अचीवमेंट

  • ग्वांझाउ में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में टीम रिकर्व इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • नई दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • दुबई में हुए साल 2007 के वर्ल्डकप में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
साल प्रतियोगिता इवेंट अचीवमेंट
2010 16 वें एशियन गेम्स टीम कांस्य
2010 19 वें कॉमनवेल्थ गेम्स व्यक्तिगत
टीम
कांस्य
गोल्ड
2010 तीसरा वर्ल्डकप टीम सिल्वर
2010 दूसरा वर्ल्डकप व्यक्तिगत चौथे स्थान पर
2010 पहली एशियन ग्रांड प्रिक्स टीम गोल्ड
2010 सैफ गेम्स व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
गोल्ड
2009 5 वीं एशियन ग्रांड प्रिक्स व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
गोल्ड
2009 चौथी एशियन ग्रांड प्रिक्स व्यक्तिगत
टीम
कांस्य
गोल्ड
2009 तीसरा वर्ल्डकप टीम कांस्य
2009 दूसरा वर्ल्डकप टीम कांस्य
2009 पहला वर्ल्डकप व्यक्तिगत कांस्य
2008 एशियन ग्रांड प्रिक्स व्यक्तिगत
टीम
कांस्य
गोल्ड
2008 29 वें ओलंपिक गेम्स टीम 7 वें स्थान पर
2007 वर्ल्डकप फाइनल व्यक्तिगत गोल्ड
2007 एशियन आर्चरी ग्रांड प्रिक्स टीम गोल्ड
2007 एशियन आर्चरी चैंपियनशिप टीम कांस्य
2007 चौथा वर्ल्डकप व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
कांस्य
2006 एशियन गेम्स व्यक्तिगत चौथे स्थान पर
2006 एशियन सर्किट टीम सिल्वर
2006 चौथा वर्ल्डकप टीम चौथे स्थान पर
2006 सैफ गेम्स व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
गोल्ड
2006 सैफ चैंपियनशिप व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
गोल्ड
2005 एशियन आर्चरी चैंपियनशिप टीम कांस्य
2005 सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप टीम चौथे स्थान पर
2005 यूरोपियन ग्रांड प्रिक्स व्यक्तिगत
टीम
गोल्ड
सिल्वर
2004 28 वें ओलंपिक गेम्स टीम 8 वें स्थान पर
2004 दूसरा यूरोपियन ग्रांड प्रिक्स टीम चौथे स्थान पर
2004 तीसरा यूरोपियन ग्रांड प्रिक्स व्यक्तिगत
टीम
7 वें स्थान पर
चौथे स्थान पर
2003 13 वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप टीम चौथे स्थान पर
2003 42 वीं वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप व्यक्तिगत चौथे स्थान पर

निजी जानकारी

  • नाम – डोला बनर्जी
  • निकनेम – डोला बनर्जी
  • स्पोर्ट – आर्चरी
  • इवेंट – टीम और व्यक्तिगत रिकर्व
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – अशोक बनर्जी
  • मां का नाम – कल्पना बनर्जी
  • भाई का नाम – राहुल बनर्जी
  • पति का नाम – मेधादीप बनर्जी
  • कोच – श्री लिंबा राम, श्री लालरम संगा और श्री हरिंदर सिंह
  • लम्बाई – 1.62 मीटर ( 5 फुट 3 इंच)
  • वजन – 69 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 2 जून 1980
  • उम्र – 39 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – बारानगर, नार्थ 24 परगना डिस्ट्रिक, वेस्ट बंगाल, भारत
  • राशी – मिथुन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – वेस्ट बंगाल
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के अलावा डोला बनर्जी उस समय सुर्खियों में आ गयी थी, जब उन्हें एथलेटिक्स के लिए राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार मिला था। डोला उस कमेटी का हिस्सा थी, जिसमें सानिया मिर्जा के नाम को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देनी की सलाह दी गयी थी। यह सरकार के नियमों के खिलाफ था।

नेटवर्थ

डोला बनर्जी की प्राइमरी इनकम उनके स्पोर्टिंग करियर से होती है, फिलहाल उनकी नेटवर्थ को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago