भारतीय स्विमिंग खिलाड़ी अंकुर पोसरिया जो 100 मीटर बटरफ्लाई में शानदार स्विमिंग करते हैं। इंडियन-अमेरिकन अंकुर पोसरिया ओलंपिक में खेलने वाले बाकी स्विमिंग खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 21 की उम्र में अंकुर ने देश के लिए पहला मेडल जीता था। अपने स्पोर्टिंग जर्नी की शुरूआत करने के बाद अंकुर काफी तेजी के साथ आगे बढ़े हैं।
निजी जीवन
16 मार्च 1987 को यूनाइटेड स्टेट्स के ओहियो में अंकुर पोसरिया का जन्म हुआ था। अंकुर ने ओहियो में हूवर हाई स्कूल से पढ़ाई की है, जहां पर अंकुर ने 2 बार ऑल अमेरिका के टाइटल को जीता था। इसके अलावा अंकुर तीन बार वाईएमसीए नेशनल फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं। अंकुर ने अपना ग्रेजुएशन इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन में किया है, जो उन्होंने लॉस एंजेलिस में स्थित यूनिवर्सीटी ऑफ साउथर्न कैलीफोर्निया से किया।
अपनी एथलेटिक की जर्नी में इस स्वीमर खिलाड़ी को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है, जिसमें उनके माता-पिता का तलाक होने से लेकर अंकुर को कोई स्पॉसंर ना मिलने तक। जिसके बाद अंकुर ने अपने देश इंडिया से खेलने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अपने परिवार और संस्कृति से बेहद प्यार था।
प्रोफेशनल जीवन
100 मीटर बटरफ्लाई में अंकुर पोसरिया के नाम पर भारतीय रिकॉर्ड दर्ज था, जिसमें बाद में साल 2009 में विर्धावल खड़े ने जापान में हुई एशिया ऐज ग्रुप चैंपियनशिप में तोड़ दिया था। साल 2008 में अंकुर बिजिंग में होने वाले ओलंपिक में 100 मीटर बटरफ्लााइ पुरुष इवेंट के लिए क्वालीफाइ कर गए थे।
ओलंपिक में हिस्सा लेने के अलावा अंकुर ने देश की तरफ से साल 2008, 2007 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और साल 2006 के एशियन गेम्स में भी स्विमिंग खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं।
निजी जानकारी
अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के अलावा अंकुर पोसरिया किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।
नेटवर्थ
पोसरिया की प्राइमरी इनकम उनके स्पोर्टिंग करियर से होती है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…