Categories: CricketIPLNews

IPL Auction 2020 के इतिहास में 48 साल की उम्र में खरीदे जाने वाले प्रवीण तांबे बने सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण तांबे ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को आईपीएल 2020 के ऑक्शन में तोड़ते हुए सबसे अधिक उम्र में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 48 साल के प्रवीण तांबे को आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइज़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

इससे पहले तांबे के नाम पर आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 41 साल की उम्र में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। जहां कई खिलाड़ी इस उम्र में आकर क्रिकेट को अलविदा कहते हुए वहां तांबे ने अपना क्रिकेट करियर शुरु किया था।

राजस्थान रॉयल्स ने जब पहली बार तांबे को टीम में शामिल किया था, तो उन्होंने टीम के फैसले को सही ठहराते हुए साल 2014 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइजर्ड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का बैन लगने के बाद उन्हें टीम से अलग होना पड़ा जिसके बाद वह गुजरात लायंस टीम का हिस्सा रहने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

टी20 क्रिकेट का शानदार अनुभव लेने के साथ तांबे ने अपनी गेंदबाज़ी का जलवा टी10 लीग में बिखेरा हैं। जिसमें वह टी10 लीग में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज़ भी बने हैं। प्रवीण तांबे लेग स्पिनर होने की वजह से वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं, क्योंकि टी20 क्रिकेट में लेग स्पिनर हमेशा एक मैच विनर गेंदबाज़ साबित होता है।

गुजरात लायंस के लिए खेला था आखिरी आईपीएल मैच साल 2016 में

प्रवीण तांबे के आईपीएल प्रदर्शन को लेक बात करी जाए तो उन्होंने अभी तक 33 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 30.46 के औसत के साथ 28 विकेट अपने नाम पर किए हैं। साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तांबे ने एक मैच में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। साल 2014 का सीज़न तांबे के लिए काफी शानदार बीता था, क्योंकि उन्होंने उस सीज़न में 13 मैच खेलते हुए 15 विकेट हासिल किए थे, जिस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 7.26 का रहा था।

इसके बाद साल 2015 में प्रवीण तांबे के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली क्योंकि वह 10 मैचो में सिर्फ 7 विकेट ही हासिल कर सके थे। वहीं साल 2016 के आईपीएल सीज़न में गुजरात लायंस से खेलते हुए तांबे ने 7 मैचो में 5 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद से वह अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेल सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में और भी कई खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपये में खरीदने के साथ, टॉम बैंटन, ऑयन मोर्गन, क्रिस ग्रीन, राहुल त्रिपाठी, निखिल नाइक, वरुण चक्रवर्ती और एम. सिधार्थ को खरीदा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

6 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

6 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

6 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

6 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

6 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

6 years ago