वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जिन्होंने 13 दिसंबर को अपने संन्यास को खत्म करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया था, उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा है, कि वह अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप में खेलते हुए दिख सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को हार मिलने के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच अभी तक नहीं खेला है, उनको लेकर सभी क्रिकेट फैंस काफी दुविधा के हालात में हैं, क्योंकि धोनी ने अपने संन्यास का भी ऐलान नहीं किया है और उनकी अनुपस्थिती में भारतीय टीम लगातार लिमिटेड ओवर्स फार्मेट में रिषभ पंत को आजमा रही है।
वहीं धोनी से जब उनके संन्यास को लेकर लगातार पूछा जा रहा था, तो उन्होंने अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि वह साल 2020 की जनवरी के बाद अपने भविष्य को लेकर कुछ फैसला करेंगे।
आखिर क्या है, पूरा मामला
ड्वेन ब्रावो ने साल 2018 के अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद 13 दिसंबर 2019 को उन्होंने अपने फैसले में बदलाव करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया। अपने फैसले में बदलाव को लेकर ब्रावो ने बयान देते हुए कहा कि, मैं शारीरिक तौर पर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं जिससे टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं।
मैने संन्यास का फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि फील्ड के बाहर काफी राजनीति चल रही थी, लेकिन अब नेतृत्व में बदलाव होने के बाद सब ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद मुझे भी लगा कि अब मैं वापसी कर सकता हूं।
वहीं विंडीज़ की मौजूदा टीम को लेकर ब्रावो ने कहा कि, यह एक बेहद प्रतिभाशाली टीम हैं, जिसमें युवा खिलाड़ियों का एक अच्छा पूल मौजूद हैं, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों में टीम के पास आंद्रे रसल, सुनील नारायण भी हैं, जिसके बाद मुझे भी विश्वास है, कि मैं टीम में वापसी कर सकता हूं।
इसके अलावा धोनी को लेकर ब्रावो ने अपने बयान में कहा कि, अभी तक धोनी ने अपने संन्यास को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की है, जिसके बाद मुझे लगता है, कि वह टी20 विश्वकप में खेलते हुए दिखेंगे। धोनी हमेशा हम सभी को सिखाते हैं, कि बाहर क्या चल रहा है, उसको लेकर कभी ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है, हमेंशा अपनी काबिलियत पर भरोसा करना चाहिए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…