इंग्लैंड की टीम अब दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने जा रही रही हैं, जहां पर टीम को 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलने के अलावा 3 मैच की वनडे और 3 मैच की टी20 सीरीज़ को खेलना हैं। इस दौरे के लिए इंग्लैंड ने लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया हैं, जिसमें टी20 सीरीज़ के लिए टेस्ट कप्तान जो रुट को टीम में जगह नहीं दी गयी हैं।
वहीं न्यूज़ीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किए गए टॉम बैंटन, साकिब महमूद और मैट पार्किंसन को वनडे सीरीज़ के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। रुट के अलावा विश्वकप विजेता टीम के कुछ खिलाड़ियों को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए आराम दिया गया था, लेकिन अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ में बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जॉस बटलर एकबार फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं।
जो रुट को अफ्रीका के खिलाफ घोषित 16 सदस्यों की टी20 टीम में जगह नहीं दी गयी हैं। वहीं टॉम बैंटन और साकिब महमूद भी टी20 टीम में अपनी जगह बचा पाने में कामयाब नहीं हो सके जबकि मैट पार्किंसन और पैट ब्राउन टी20 सीरीज़ में टीम का हिस्सा बने रहेंगे। इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर अधिक खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है, जिस कारण बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जॉस बटलर को वनडे सीरीज़ के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
हम अधिक खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता एड. स्मिथ ने अफ्रीका दौरे के लिए लिमिटेड ओवरो की टीम का चयन करने के बाद कहा कि, यह दोनों ही टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए चुनी गयी है। टी20 सीरीज़ में हमने उन खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुई 5 मैचो की टी20 सीरीज़ में हिस्सा थे, जिसे हमने 3-2 से जीता था। हम अधिक खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं, जिससे बड़े टूर्नामेंट से पहले सही खिलाड़ियों को चुना जा सके।
3 मैचो की वनडे सीरीज़ 4 फरवरी 2020 से शुरु होगी वहीं इतने मैचो की टी20 सीरीज़ की शुरुआत 12 फरवरी से होगी वहीं उससे पहले इंग्लैंड टीम को अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे से शुरु होगा।
यहां देखे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम
ऑयन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, पैट ब्राउन, सैम करन, टॉम करन, जो डेनली, क्रिस जोर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, मैथ्यू पार्किंसन, आदिल राशीद, जो रुट, जेशन रॉय, क्रिस वोक्स।
यहां देखे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
ऑयन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जॉस बटलर, पैट ब्राउन, सैम करन, टॉम करन, जो डेनली, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, मैथ्यू पार्किंसन, आदिल राशिद, जेशन रॉय, बेन स्टोक्स, मार्क वुड।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…