वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ में 2-1 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम साल 2019 की अपनी आखिरी वनडे सीरीज़ खेलने की तैयारी कर रही है, जो विंडीज़ टीम के खिलाफ 3 मैचो की ही है। वनडे सीरीज़ की शुरुआत 15 दिसंबर से चेन्नई में होगी जिसको लेकर टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है और वह इसमें भी विंडीज़ का सफाया करने के इरादे से ही उतरेगी।
पिछली बार जब विंडीज़ टीम ने भारत मे वनडे सीरीज़ खेली थी, तो उसमें टीम को हार का सामना का सामना करना पड़ा था, वहीं भारतीय टीम के लिए वह सीरीज़ कई मायनों में सफल साबित हुई थी, लेकिन उस सीरीज़ में जो एक समस्या रही थी, वह अभी तक कायम है। नंबर 4 पर किस बल्लेबाज़ को खिलाना हैं।
इसी मुद्दे को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने एक खिलाड़ी का नाम लिया है, जिसको उन्होंने लगातार नंबर 4 पर मौके देने के लिए कहा है, क्योंकि उन्हें लगता है, कि यह खिलाड़ी टीम इंडिया के नंबर की समस्या को पूरी तरह से दूर कर सकता है।
हमने श्रेयस अय्यर में वह प्रतिभा देखी है – अनिल कुंबले
मुम्बई से आने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने विंडीज़ के खिलाफ उनके देश में हुई इस साल वनडे सीरीज़ में 71 और 65 रनों की पारियां खेली थी, जिससे भारतीय टीम को सीरीज़ में आसानी से जीत मिली थी, वहीं टी20 में भी श्रेयस ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था। अनिल कुंबले को लगता है, कि श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर खेलने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं, वह भी तब जब धवन टीम से बाहर हैं और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं।
अनिल कुंबले ने अपने एक बयान में कहा कि, जैसा कि शिखर धवन टीम के साथ नहीं तो लोकेश राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा जाएगा। हमने यह देखा है, कि श्रेयस अय्यर कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और इसी कारण मैं उन्हें नंबर 4 पर खेलते हुए देखना चाहता हूं।
वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह भारतीय गेंदबाज़ो से विंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, क्योंकि कैरेबियन टीम में एक से एक बड़े आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाज़ के चुनौती से कम नहीं है। कुंबले ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि गेंदबाज़ भी अच्छा करें क्योंकि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ यह एक चैलेंज के तौर पर होगा, वहीं पिच भी बल्लेबाज़ो के मुफीद होने वाली हैं, जिस कारण गेंदबाज़ो के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच में 3 वनडे मैचो की सीरीज़ का पहला मैच 15 दिसंबर को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम खेला जाएगा वहीं सीरीज़ का आखिरी मैच 22 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…