Categories: IPL

तीन विदेशी खिलाड़ी जिन्हें करना चाहिए आईपीएल की प्लेयिंग इलेवन से बाहर

आईपीएल का रोमांच चल रहा है| हर एक खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करके अपनी टीम को जिताने में लगा हुआ है| वैसे आईपीएल में भारतीय खिलाडियों के साथ साथ विदेशी खिलाडियों में सबकी नजरें बराबर बनी रहती हैं| कई सारे विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में हमेशा अच्छा खेलते हैं| लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें जबरन टीम मैनेजमेंट लेकर चलती है और वो प्रदर्शन के नाम पर कुछ नहीं करते हैं| इस साल भी कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हैं| इन खिलाडियों को तो प्लेयिंग इलेवन से बाहर करना चाहिए-

मोईन अली

image source

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेल रहे आल-राउंडर स्पिनर मोईन अली को टीम से बाहर का रास्ता दिखाना बनता है| बैंगलोर की लगातार हारने का कारण कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो की ख़ास प्रदर्शन नहीं करते हैं| वैसे एबी डिविलियर्स को छोड़कर कोई अच्छा नहीं खेल रहा है लेकिन मोईन की जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है| मोईन अली ने इस साल आईपीएल में आठ मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने महज 124 रन बनाये हैं| उनका एवरेज 24 का है| पूरे मैचो में सिर्फ 11 छक्के और 4 चौके लगाये हैं| वही बालिंग में मोईन अली ने आठ मैचो में 134 रन दिए है| अभी तक केवल पांच विकेट हासिल करने वाले मोईन अली कुछ ख़ास नहीं खेल रहे हैं| वैसे भी अब बैंगलोर ने आईपीएल में आगे जाने का सपना छोड़ ही दिया है लेकिन अगर आईपीएल में बैंगलोर आगे जाती है तो मोईन अली जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा देना चहिये|

बेंन स्टोक्स

image source

ये एक बेहतर खिलाड़ी हैं| इनका नाम दुनिया के सबसे बढ़िया आल-राउंडर में लिया जाता है| कई मौको पर अच्छा भी खेले हैं| लकिन इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इन्होने बहुत ही घटिया खेल दिखाया है| इन्होने इस आईपीएल सीजन में 6 मैच खेले हैं जिसमे महज 104 रन बनाये हैं| इसके साथ केवल चार चौके और पांच छक्के लगाये हैं| वही गेंदबाजी में भी स्टोक्स ने कोई ख़ास कमाल नहीं किया है| इन्होने 6 मैचो में गेंदबाजी करते हुए कुल 101 गेंदे फेंकी जिसमे इन्होने 189 रन दे दिए| इस दुरान इन्होने महज छ विकेट ही हासिल किये हैं| स्टोक्स टीम के लिए बहुत महगे साबित हो रहे हैं| स्टोक्स आजकल राजस्थान रॉयल्स के लिए सरदर्द बने हुए हैं| ऐसा नहीं है की टीम के पास विदेशी खिलाड़ी नहीं है| अगर अजिंक्य चाहे तो इस बार टर्नर और लियम को मौका दे सकते हैं| एसटम टर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के समय चौथे मैच के दौरान 43 गेंदों में शानदार 84 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलवाई थी| इसके अलावा लियम भी अच्छे खिलाड़ी है| इन दोनों को मौका मिलना चहिये और बेंस को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए|

शेन वाटसन

image source

वैसे इस खिलाड़ी की आलोचना बहुत कम होती है लेकिन इस आईपीएल सीजन में इनका खेल देखकर हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स से इन्हें बाहर करने को कह रहा है| शेन वाटसन एक अच्छे आल-राउंडर हैं| उन्होंने कई सारे निर्णायक मैच टीम को जिताए हैं| बीते साल फाइनल मैच में उन्होंने शतक लगाया था| इसके बाद वो फाइनल मैच में चेस करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे| लेकिन इस साल तो शेन वाटसन का बल्ला खामोश है और ऐसा लगता है जैसे वो अपना पुराना फॉर्म पूरी तरह से भूल गए हैं| शेन वाटसन हमेशा अच्छा खेलते हैं लेकिन इस साल नहीं| आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने आठ मैच खेले हैं जिसमे महज 111 रन बनाये हैं| शेन वाटसन जैसा खिलाड़ी अगर ऐसा खेल रहा है तो समझिये की उसे आराम की जरूरत है| शेन वाटसन को हटाकर महेंद्र सिंह धोनी मुरली विजय को ले सकते हैं जो की एक बेहतर बैट्समैन हैं| शेन वाटसन भी उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा देना चहिये| चेन्नई अपने विजय रथ में निकली हुई है और अगर शेन जैसे खिलाड़ी की जगह कोई और आता है तो टीम और अधिक मजबूत हो जाएगी|

तो ये हैं वो तीन विदेशी खिलाड़ी जिन्हें टीम से बाहर किया जाना चहिये| इन्हें क्यों ले रखा है ये तो टीम के कप्तान ही बता सकते हैं| लेकिन एक बात है की इनसे अच्छे विदेशी और भारतीय खिलाड़ी टीम के बाहर बैठे हुए हैं जिन्हें मौका मिलना चहिये| अगर उन्हें मौका मिलता है तो उनमे इतना अनुभव और जज्बा है की वो बेहतर खेल दिखा सकते हैं| इन टीम खिलाडियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए तो अच्छा हो|

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago