भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि किन भारतीय खिलाड़ियों को मिलना चाहिए यह विश्वकप. उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट कर बताया कि कौन से खिलाड़ी 2015 विश्वकप का हिस्सा थे और किन खिलाड़ियों को 2019 विश्वकप खेलना चाहिए.
उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि उन्होंने 2015 में खेलने वाले खिलाड़ियों में 8 बदलाव किए हैं व 7 खिलाड़ियों को वही रखा है जिन्होंने 2015 विश्वकप खेला था. तो चलिए बताते हैं कि उन्होंने किन 15 खिलाड़ियों को 2015 विश्वकप के लिए चुना है.
2015 विश्वकप टीम- विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना, अजिक्यां रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, रवि अश्विन, अंबाती रायडू, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहित शर्मा.
2019 विश्वकप टीम- विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, केदार जाधव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, यजुवेंद्र चहल, विजय शंकर, जसप्रीत बुमराह.
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में 8 खिलाड़ियों को दिया पहली बार विश्वकप खेलने का मौका व 7 खिलाड़ियों को चुना जो पिछला विश्वकप भी खेल चुके हैं. गौरतलब है कि, उन्होंने अंबाती रायडू के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया है जोकि इस समय बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. ऋषभ ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के दौरे पर शतक लगाकर साबित कर दिया था कि उनकी उम्र भले ही कम है मगर टैलेंट के मामले में थोड़ी सी भी कमी नहीं है|
जैसा कि कयास लगाए जा रहे हैं कि मैच इंग्लैंड में होने हैं तो वहाँ तेज़ गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा ऐसे में जो खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ तेज़ गेंदबाजी भी थोड़ी बहुत कर लेता है तो वह टीम के लिए प्लस प्वाइंट वाला खिलाड़ी होगा. इसी सोच को दर्शाते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम में दो तेज गेंदबाज ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को लिया है. हार्दिक पांड्या व विजय शंकर|
आपको बता दे कि इंग्लैंड में आगामी 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान 15 अप्रैल को होना है|
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…