Categories: Cricket

यह 15 खिलाड़ी जिनको मिल सकता है ICC क्रिकेट वर्ल्ड वर्ल्ड कप का टिकट।

image source

इस समय पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल के खुमार में रंगा हुआ है. मगर आईपीएल के ठीक बाद क्रिकेट का कुंभ कहा जाना वाला विश्वकप, इंग्लैँड वेल्स में आयोजित किया जाएगा.  हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए विश्वकप में खेले, मगर यह सपना जीने का मौका सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को ही मिलता है.  जैसेजैसे विश्वकप के लिए टीम सिलेक्शन का दिन नजदीक रहा है यह कह पाना मुश्किल होता जा रहा है कौन सा खिलाड़ी भारतीय टीम से जुड़ कर विश्वकप में जाएगा और कौन नहीं जाएगा.  गौरतलब है कि, क्रिकेट सेलक्शन टीम ने यह कह दिया है कि, आईपीएल में किया जाने वाली प्रदर्शन टीम सेलक्शन में मानक माप दण्ड नहीं होगा.

चलिए बात करते हैं कि कौन से खिलाड़ी इस टीम सेलक्शन की दौड़ में सबसे आगे हैं और कौन से खिलाड़ी तय हैं जो विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे ही.

पहले बात करते हैं उन खिलाड़ियों की जिनका टीम में हिस्सा होना लगभग तय है. यह वह खिलाड़ी है जो पिछले काफी समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं इस सूची में 10 खिलाड़ी हैं जो इस लिस्ट में होंगे ही मेन मुकाबला बाकि 5 जगहों के लिए हैं.

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की संभावित भारतीय टीम

  1. विराट कोहली
  2. महेंद्र सिंह धोनी
  3. रोहित शर्मा
  4. शिखर धवन
  5. दिनेश कार्तिक
  6. हार्दिक पांड्या
  7. जसप्रीत बुमराह
  8. कुलदीप यादव
  9. यजुवेंद्र चहल
  10. मोहम्मद शमी
  11. भुवनेश्वर कुमार

बुमराह, भुवनेश्वर, शमी और पंड्या का खेलना लगभग तय है. ऐसे में पांचवें तेज गेंदबाज के रूप में उमेश यादव, खलील अहमद, सैनी, दीपक चहर, तेज़ गेंदबाजों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.

कई विशेषज्ञों का मानना है कि एक अतिरिक्त गेंदबाज की जगह एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जाना चाहिए.

दूसरे विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक या पंत में किसी एक को मिल सकता मौका

image source

46 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में भारत को दूसरे विकेटकीपर की जरूरत होगी.ऐसे में अनुभवी दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत में से किसी एक को टीम में मौका मिल सकता है. कार्तिक ने पिछले साल कुछ समय में बेहतरीन पारियां खेली हैं. हालांकि वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कुछ खास नहीं कर सके थे. वहीं दूसरी तरफ ऋषब पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक लगाकर खुद विश्वकप में शामिल होने का दावा पेश किया है.

ऑलराउंडर की दौड़ में विजय शंकर केदार जाधव हैं सबसे आगे

image source

हार्दिक पंड्या का वर्ल्ड कप खेलना तय है. दूसरे ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा या विजय शंकर में से एक को जगह मिल सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में विजय ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर खुद को साबित किया था.

आपको बता दे कि, 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अपना आखिरी विदेशी दौरा न्यूजीलैंड का किया था जहाँ भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था. उसके बाद भारत ने अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज खेली थी.  

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago