Categories: ओलंपिक

भारतीय मैराथन धावक गणपति कृष्णन के बारे में जानिए सभी जानकारियां

 

भारतीय एथलेटिक खिलाड़ी गणपति कृष्णन जिन्होंने 2016 में हुए रियो ओलंपिक में 20 किलोमीटर रेसवॉक इवेंट में हिस्सा लिया था। गणपति ने साल 2016 में ही नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता था।

शुरूआती जीवन

गणपति कृष्णन का जन्म 24 जून 1989 को तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के कोने गुंदानुर गांव में हुआ था। गणपति एक ऐसे गांव में रहते थे, जहां पर किसी ने पहले रेसवॉक इवेंट को लेकर कुछ भी नहीं सुना था। गणपति के 3 भाईयों में दूसरे नंबर के बेटे हैं, अपने स्कूल के दिनों में गणपति वॉलीवाल अधिक खेलते थे।

निजी जीवन

गणपति एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं, जिस कारण वह शुरूआती जीवन में पहाड़ो की चोटियों पर जाकर शहद इकट्ठा करते थे, जिससे वह इसे बेचकर अपने परिवार के लिए कुछ पैसे का प्रबंध कर सके। पूरा परिवार 5000 रूपये महिने में अपना खर्च चलाता था। गणपति के पिता अपने बेटे की इस उपलब्धी को लेकर काफी गर्व महसूस करते हैं। जबसे गणपति ने पूरे विश्व में एक एथलीट के तौर पर खेलना शुरू किया उसके बाद से ही उनकी नजर ओलंपिक में पदक जीतने की तरफ हैं।

जब साल 2016 में रियो में होने वाले ओलंपिक में गणपति का चयन हुआ तो उसके बाद उन्होंने अपने पिता से 2 लाख रूपये मांगे थे, जिससे वह अपनी तैयारी कर सके, जिसके बाद उनके पिता को मजबूरी में आकर बैंक से 3 लाख का लोन लेना पड़ा। गणपति का भाई जो भारतीय आर्मी में है, उसने उनकी काफी मदद की है। गणपति ने भी आर्मी को ज्वाइन करके खुद की ट्रेनिंग और बेहतर तरीके से करने का लक्ष्य रखा।

प्रोफेशनल लाइफ

अपने बड़े भाई के आर्मी में भर्ती होने के बाद गणपति ने भी उन्हीं के कदमों पर चलते हुए आर्मी ज्वाइन कर लिया, जहां पर अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। आर्मी ज्वाइन करने के 6 साल के अंदर ही गणपति ने खुद को ओलंपिक के लिए तैयार कर लिया था।

जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय इवेंट में गणपति ने पदक जीतना शुरू कर दिया। रोम में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गणपति ने 1 घंटे 21 मिनट 41 सेकेंड में रेस को पूरा करके 22 वें स्थान पर आये थे, भले ही उनकी टाइमिंग दूसरे भारतीय एथलीटो से अच्छी ना हो लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाइ कर लिया।

इसके बाद साल 2016 में हुई एशियन चैंपियनशिप में 5 वें स्थान पर आने के साथ उसी साल हुई नेशनल चैंपियनशिप में गणपति ने सिल्वर पदक जीता था, लेकिन रियो ओलंपिक में क्वॉलीफाइ करने के बाद भी उन्हें कोई स्पॉसंर नहीं मिला क्योंकि गणपति को लेकर अधिक खबरे नहीं आ सकी। जिसके बाद रियो ओलंपिक में रेसवॉकिंग इवेंट के फाइनल में गणपति को अयोग्य करार दे दिया गया।

निजी जानकारी

  • जन्म – 24 जून 1989
  • उम्र – 30 साल
  • जन्मस्थान – कृष्णागिरी जिला, तमिलनाडु
  • राशी – कैंसर
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – तमिलनाडु
  • स्कूल – गवर्नमेंट स्कूल, मीकलचिन्नपल्ली
  • कॉलेज – पता नहीं
  • प्रोफेशन – रेसवॉकर
  • इवेंट – रेसवॉकिंग 20 किलोमीटर
  • क्वालीफिकेशन – पता नहीं
  • लम्बाई – 5 फुट 8 इंच
  • वजन – 64 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • रिलीजन – हिंदू

अचीवमेंट

रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाइ करने के बाद एक लोकल न्यूज़ चैनल में गणपति की पूरी जर्नी को लेकर एक ख़बर चलायी गयी थी, जो बाद में उनके गांव में काफी तेजी के साथ वायरल जिससे वहां रहने वाले दूसरे युवाओं को प्रेरणा मिली और अब यह क्लिप उनके गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल में जरूर मिल सकती है।

  • साल 2016 में हुए नेशनल चैंपियनशिप में रेसवॉकिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता
  • एशियन चैंपियनशिप साल 2016 में 5 वें स्थान पर रहे थे।
  • वर्ल्ड चैंपियनशिप साल 2016 में 22 स्थान पर रहे थे।

नेटवर्थ

गणपति कृष्णन की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/pg/Ganapathi-Krishnan-1770189086592687/about/?ref=page_internal
  • इंस्टाग्राम – @ganapathi.krishnan.756
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल एकाउंट नहीं है।

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago