पाकिस्तान क्रिकेट टीम लम्बे समय के बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज़ खेलने जा रही है, इससे पहले पाक टीम ने साल 2009 में अपनी सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जिसमें श्रीलंकन टीम बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से किसी भी देश ने पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था, लेकिन अब वहां के हालातों में सुधार को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम 11 दिसंबर से पाकिस्तान में 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलने उतरेगी।
इस 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया हैं, जिसमें लम्बे समय के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले फवाद आलम की टीम में वापसी हुई हैं। बायें हाथ के बल्लेबाज़ फवाद आलम ने पाकिस्तान टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में साल 2009 में खेला था।
फवाद आलम को टीम में इफ्तिकार अहमद की जगह पर शामिल किया गया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ की 4 पारियों में सिर्फ 44 रन ही बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गयी पाकिस्तानी टीम में इसके अलावा एक और बदलाव हुआ है, जिसमें 19 साल के मोहम्मद मूसा की जगह पर बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ उस्मान शेनवारी को टीम में शामिल किया गया है।
नसीम शाह जिन्होंने गाबा में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी गति से हर तरफ सुर्खियां बटोरी थी वह भी इस टीम का हिस्सा हैं, जिस कारण वह पाकिस्तान अंडर 19 टीम जो विश्वकप में जाने वाली हैं, उसकी तैयारी के कैंप में शामिल नहीं हो पायेंगे। नसीम इस 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के बाद ही अंडर 19 टीम के साथ जुडेंगे। वहीं उस्मान शेनवारी को लेकर बात करी जाए तो उन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करना हैं, लेकिन शेनवारी ने 17 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं।
क्या पाकिस्तान टीम वापसी कर पायेगी
33 साल के बायें हाथ के स्पिनर कासिफ भट्टी जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था, वह टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। अब घरेलू जमीन पर होने वाली सीरीज़ को लेकर यह विश्वास है, कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुई खराब सीरीज़ के बाद खेलने उतरेगी।
टीम को वहां पर दोनों ही टेस्ट मैच में एक पारी से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान टीम को विश्वास है, कि वह श्रीलंंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम के लिए जो सबसे बड़ी चुनौती है, वह यह कि टीम में मौजूद कई खिलाड़ियों ने लम्बे समय से देश में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ का पहला मैच रावलपिंडी और दूसरा कराची में खेला जाएगा।
यहां देखिए 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के लिए पाकिस्तानी टीम
आबिद अली, शान मसूद, इमाम उल हक (कप्तान), असद शफीक, बाबर आजम, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, शाहीन आफरीदी, यासिर शाह, उस्मान शेनवारी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…