Categories: CricketIPL

IPL में किसी एक विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारियां

Highest Partnerships By Wicket In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके जिसके बाद साल 2020 में इसका 13 वां सीज़न खेला जाएगा और इसकी तैयारियां अभी से सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने शुरु कर दी है। किसी भी टीम स्पोर्ट्स में कोई भी टीम तभी सफल हो सकती है, जब वह एक साथ मिलकर खेल रही हो, जिससे टीम का प्रदर्शन भी शानदार होता और क्रिकेट में भी ऐसा ही देखने को मिलता है।

जब भी किसी टीम को 2 बल्लेबाज़ मिलकर एक बड़ी साझेदारी करते हैं, तो टीम को उसका लाभ मिलता है, क्योंकि अकेले कोई भी बल्लेबाज़ अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए सक्षम नहीं होता और उसे दूसरे छोर पर खड़े अपने साथी खिलाड़ी से पूरे सहयोग की आशा रहती हैं, जिससे रन तेज़ी के साथ बन सके और विपक्षी टीम के लिए भी मुश्किल खड़ी की जा सके।

आईपीएल में भी हमें एक से एक शानदार पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन उन पारियों में दूसरे छोर पर खड़े किसी एक बल्लेबाज़ के साथ को भी कोई नकार नहीं सकता है। यदि हम आईपीएल के अभी तक के 12 सीज़न में पहले विकेट के सबसे शानदार साझेदारी की बात करे तो उसमें डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच 12 वें ही सीज़न में हुई 185 रनों की साझेदारी टॉप पर हैं, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनायी थी।

वहीं दूसरे विकेट के लिए आईपीएल में हुई सबसे शानदार साझेदारी में विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के बीच में हुई 229 रनों की साझेदारी हैं, जो दोनों ने मिलकर गुजरात लायंस के खिलाफ की थी। तीसरे विकेट के लिए आईपीएल सबसे शानदार साझेदारी का रिकॉर्ड कैमरुन व्हाइट और कुमार संगकारा के नाम पर हैं, जो उन्होंने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 157 रनों की थी।

किसी एक विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की टॉप 10 साझेदारियां | Highest Partnerships By Wicket In IPL

किस विकेट के लिए हुई रन कौन खिलाड़ी शामिल थे टीम विपक्षी टीम
पहले विकेट के लिए 185 जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
दूसरे विकेट के लिए 229 विराट कोहली, एबी डी विलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु गुजरात लायंस
तीसरे विकेट के लिए 157 कैमरुन व्हाइट, कुमार संगकारा डेक्कन चार्जर्स पुणे वारियर्स इंडिया
चौथे विकेट के लिए 144 शिमरन हेटमायर, गुरकीरत सिंह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद
5 वें विकेट के लिए 134* शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान कोलकाता नाइट राइडर्स गुजरात लायंस
6 वें विकेट के लिए 122* अंबाती रायुडू, कायरन पोलार्ड मुम्बई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
7 वें विकेट के लिए 100 जगदीश सुचित, हरभजन सिंह मुम्बई इंडियंस किंग्स इलेवन पंजाब
8 वें विकेट के लिए 69 ब्रैड हॉज, जेम्स फॉक्नर राजस्थान रॉयल्स मुम्बई इंडियंस
9 वें विकेट के लिए 41 महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई इंडियंस
9 वें विकेट के लिए 41 ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई इंडियंस
10 वें विकेट के लिए 29* सिधार्थ त्रिवेदी, मुनाफ पटेल राजस्थान रॉयल्स दिल्ली डेयरडेविल्स
10 वें विकेट के लिए 29* आंद्रे रसल, हैरी गुर्ने कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स

 

20 नवंबर 2019 तक आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago