Categories: IPL

आईपीएल के पहले मैच में कप्तानी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल पहले मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी :कहते हैं की बतौर कप्तान अच्छा खेलना थोडा मुश्किल होता है क्योकि आपके ऊपर जिम्मेदारियां आ जाती हैं| वो भी पहले मैच में बतौर कप्तान अच्छा खेलना तो और अधिक मुश्किल होता है| जब को कप्तान होता है तो उसके ऊपर प्रेशर होता है| वैसे आईपीएल में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए अपने पहले ही मैच में बेहतर बैटिंग की और उनका नाम आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया| आइये जानते हैं उन कप्तानो के बारे में-

#1 श्रेयस ऐय्यर (93 रन)

image source
एक युवा खिलाड़ी और टीम को बेहतर तरीके से मैनेज करने वाले श्रेयस ऐय्यर आजकल सबकी निगाहों में बने हुए हैं| श्रेयस हमेशा से ही अच्छा खेल दिखाते हैं| आईपीएल में वर्तमान समय में वो दिल्ली कैपिटल के कप्तान हैं| बतौर कप्तान पहला मैच खेलते हुए श्रेयस ने ही सबसे अधिक 93 रन बनाये थे| श्रेयस युवा हैं और वो समझते हैं की आईपीएल के दौरान एक कप्तान की भूमिका क्या होती है| इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम इन्ही का आता है|

#2 किरोन पोलार्ड (83 रन)

image source

आईपीएल के शुरुआती सीजनो में इस खिलाड़ी का नाम हमेशा चर्चा में बना रहता था| इन्होने किंग्स इलेवन की तरफ से कप्तानी भी की है| उस कप्तानी वाले फेस के पहले मैच में ही किरोन पोलार्ड ने 31 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली थी| किरोन पोलार्ड ने इस पारी के दौरान दस छक्के भी लगाये थे जो की अपने आप में अद्भुत थे| पोलार्ड ने आईपीएल में अब तक 146 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 2661 रन बनाये हैं| पोलार्ड ने आईपीएल में अब तक कुल 171 छक्के और 174 चौके लगायें हैं| पोलार्ड हमेशा से ही आईपीएल के चर्चित खिलाड़ी रहे हैं| फ़िलहाल मुंबई इंडियन्स के लिए खेल रहे हैं

#3 आरोन फिंच (64 रन)

image source
एक शानदार खिलाड़ी जिसके नाम कई सारे और भी रिकॉर्ड दर्ज हैं| बैटिंग में हमेशा क्लासी शॉट लगाने वाले आरोन ने पहली बार पुणे वारियर्स के लिए कप्तानी की थी| बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में इन्होने 64 रन बनाये थे| आरोन एक बेहतर खिलाड़ी हैं| आईपीएल में इन्होने अब तक 75 मैच खेले हैं जिसमे इन्होने 1738 रन बनाये हैं| इनका अधिकतम स्कोर आईपीएल में 88 रन बनाकर नाबाद रहना है| आईपीएल में फिंच ने 13 अर्द्धशतक, 67 छक्के और 167 चौके लगाये है| बतौर कप्तान आईपीएल के पहले मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तानो में इनका नाम तीसरे स्थान पर आता है|

#4 मुरली विजय (55 रन)

image source
मुरली एक सधे हुए खिलाड़ी हैं| इन्होने आईपीएल में कई सारी बड़ी पारियां भी खेली हैं| इन्होने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तानी करते हुए पहले मैच में 55 रन बनाये थे| आईपीएल में अब तक कैरियर की बात करें तो मुरली ने अब तक 101 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 2523 रन बनाये हैं| उनका अधिकतम स्कोर 127 है जो की इनकी सबसे बेस्ट पारियों में से एक है| आईपीएल में मुरली विजय ने अब तक दो शतक और 13 अर्धशतक लगाये हैं| कुल 90 छक्के और 237 चौके मुरली विजय ने लगाये हैं| आईपीएल में बतौर कप्तान अपनी पहली पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में मुरली का नाम पहले चौथे नम्बर पर आता है|

#5 एडम गिलक्रिस्ट (54 रन)

image source
एक शानदार बल्लेबाज और उससे भी अच्छा विकेटकीपर| गिली ने आईपीएल में हमेशा बेहतर खेल दिखाया है| इन्होने डेक्कन चार्जर्स की तरफ से कप्तानी करते हुए बतौर कप्तान अपने पहले मैच में 54 रन बनाये थे| इनके चाहने वाले भारत में भी बहुत है| गिली आईपीएल में रंग जमाने के लिए जाने जाते थे| इन्होने डेक्कन को एक बार आईपीएल का खिताब भी दिलवा रखा है| इन्होने आईपीएल में कुल 80 मैच खेले हैं जिसमे इन्होने 2069 रन बनाये हैं| इनका आईपीएल में अधिकतम स्कोर 109 रन बनाकर नाबाद रहना है| आईपीएल में गिली ने दो शतक और 11 अर्धशतक लगा रखे हैं| इसके अलावा आईपीएल में 92 छक्के और 239 चौके भी लगाये हैं| हालाँकि अब ये आईपीएल में नहीं हैं लेकिन इन्हें आज भी याद किया जाता है| आईपीएल में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों में इनका नाम पांचवें नम्बर पर आता है|

तो ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल के दौरान बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सबसे अधिक रन बनाये| बतौर कप्तान रन बनाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन इन्होने ये करके दिखाया| हालाँकि अब इनमे से केवल श्रेयस ऐय्यर ही है जो वर्तमान में कप्तान हैं| बाकी सभी वर्तमान में कप्तान नहीं है और एडम सन्यास ले चुके हैं|

  • वो 9 खिलाड़ी जिन्हें रिलीज करके बैंगलोर ने की बहुत बड़ी गलती
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago