कैरेबियाई खिलाड़ी व किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए. क्रिस गेल ने अपनी पारी में 10 चौके व पांच छक्के लगाए. इसी पारी के साथ उन्होंने एक बहुत बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. वह अब दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने कुल 73 बार 50 या इससे अधिक रन बनाए हैं|
व इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 63 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं. अगर पहले स्थान पर काबिल क्रिस गेल की बात करें तो उनके नाम टी20 क्रिकेट में 21 शतक व 79 अर्धशतक शामिल हैं|
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में वह 99वें रनों पर नाबाद रहें थे. इस पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें शतक बनाने के लिए 6 रनों की जरुरत थीं मगर वह आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा पाए उन्हें चौके से ही संतोष करना पड़ा. इस चौके के साथ वह 99 रनों पर नाबाद लौटे. आईपीएल के इतिहास में सुरेश रैना के बाद गेल दूसरे बल्लेबाज हैं, जो 99 रनों पर नाबाद रहे. गेल अगर शतक लगा लेते तो यह उनका आईपीएल में रिकॉर्ड सातवां शतक होता. फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतकों का रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम पर ही दर्ज हैं.
आपको बता दे कि, इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगातार 6 मैच हारने के बाद अपनी पहली जीत हासिल की. मोहाली के स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेटों से हराया था. इस मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेटों पर 173 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने 19.2 ओवरों में 2 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया था. गौरतलब है कि, पंजाब की टीम मोहाली में 7 मैच बाद कोई मैच हारी है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…