Categories: CricketNews

इन दो साउथ के क्रिकेटरों ने विश्वकप टीम में पाई जगह, पंत व रायडू को किया टीम से बाहर

भारतीय टीम ने सोमवार को जाने वाली विश्वकप टीम का ऐलान कर दिया है उनका मानना है कि, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है जो विश्वकप में जाने वाली है. मगर टीम में एक खिलाड़ी के नाम को लेकर क्रिकेट जगत दो टुकड़ों में बटाँ हुआ नजर आ रहा है. वो नाम है विजय शंकर का.

विजय शंकर मुख्य रुप से तमिलनाडु से तल्लुकात रखते हैं व अपनी घरेलू क्रिकट तमिलनाडु के लिए ही खेलते है. शंकर इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं.

विजय शंकर ने सिलेक्शन के बाद कहा, ‘यहां सनराइजर्स हैदराबाद में भी कुछ सदस्य विश्व कप विजेता टीम के हैं और मैंने उनसे इस बारे में यह समझने के लिये बात की है कि विश्व कप टीम में खेलना कैसा लगता है और फिर इसे जीतने का एहसास क्या होता है. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है कि इस तरह के महासमर में दबाव से निपटने के क्या तरीके हैं.’

सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मेंटोर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने बहुत अच्छी टीम चुनी है उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम काफी संतुलित टीम है और खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है. मैंने भुवी और विजय को नेट पर खेलते हुए देखा है. वे अच्छी फार्म में हैं और विश्व कप जैसे मंच पर शानदार प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं. मुझे उम्मीद है कि ये टीम की सफलता में काफी बड़ा योगदान देंगे।’


28 साल के विजय शंकर मध्यम क्रम के बल्लेबाज़ हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाज़ी करते हैं. उन्होंने तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ध्यान खींचा. उन्होंने इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था. अब तक वह कुल 9 वनडे मैच खेल चुके हैं.

राहुल को क्यों विश्वकप टीम में मिली जगह-

राहुल हाल ही में खेले जा रहे विश्वकप में बेहद अच्छी फॉर्म में नजर आ रहें हैं मगर विश्वकप की टीम में चुना जाना आईपीएल की फॉर्म से कोई तल्लुकात नहीं रखता है. टीम में चुने जाने की सूची में कुछ और भी खिलाड़ी शामिल थे जिसमे मंयक अग्रवाल व रायडू सबसे आगे चल रहे थे. मयंक अग्रवाल जैसे शानदार बल्लेबाज को ज्यादा मौका दिया गया जो लगातार घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करते आ रहे थे. वहीं दूसरा नाम आता है अंबाती रायुडू का जो कि हर मामले में लोकेश राहुल से बेहतर नजर आते हैं. रायुडू अब तक 55 वनडे मैचों की 50 पारियों में 1694 रन बना चुके हैं जिसमें 10 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं. वहीं रायुडू की पिछली 10 वनडे पारियों में 1 शतक, एक 90 रन की पारी और दो 40+ की पारियां भी शामिल है. ऐसे में रायुडू की जगह उनको तवज्जो दिया जाना कहां तक सही है?

उनके सामने चौथे नंबर के लिए अंबाती रायुडू को माना जा रहा था जो उनसे कहीं ज़्यादा अनुभव रखते हैं. रायुडू 55 वनडे खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं.


उत्तराखंड से संबंध रखने वाले 21 साल के इस युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अंडर 19 क्रिकेट से ही अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दिया था. घरेलू क्रिकेट में भी उनका अब तक का रिकॉर्ड शानदार है. रणजी के डेब्यू सीज़न में उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.


दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें आईपीएल-2016 के लिए पंत को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस 10 लाख ही था. उसके बाद से लगातार आईपीएल के हर सीज़न में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो वह नौ टेस्ट मैच, पांच वनडे और 15 टी-20 खेल चुके हैं. वनडे में भले ही वह बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए मगर टेस्ट में उन्होंने दो शतक लगाए हैं- एक इंग्लैंड में, दूसरा ऑस्ट्रेलिया में.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago